फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 हजार के जूते पहनते हैं तैमूर, मम्मी करीना यहां से करती हैं उनके कपड़ों की शॉपिंग

Wed, 20 Dec 2017 06:27 PM IST
अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
1 of 6
Taimur Ali Khan - फोटो : Instagram
स्टाइलिश मॉम करीना कपूर के सुपर क्यूट बेटे तैमूर अली खान पूरे एक साल के हो चुके हैं। पटौदी खानदान का ये वारिस दुनिया में आने से पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर चुका था। परिवार से लेकर नाम तक और फॉरेन ट्रिप से लेकर प्ले डेट तक, तैमूर हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियां बनते रहे।

इन सबके बीच इस रॉयल बेबी के फैशन सेंस की भी चर्चा खूब हुई। आज उनके बर्थ डे के बहाने हमने उनके वार्डरोब में झांकने की कोशिश की है और काफी दिलचस्प चीजें पता लगीं।
विज्ञापन

2 of 6
Taimur Ali Khan
तैमूर अली खान की मां करीना कपूर के साथ यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। मां-बेटे की इस खूबसूरत तस्वीर पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया। क्या आप जानते हैं कि इस तस्वीर में तैमूर जो जूते पहने नजर आ रहे हैं, उनकी कीमत क्या है? 

तैमूर ने Gucci का बेबी जीजी स्नीकर पहना है जिसकी कीमत 13, 400 रुपये है। 
विज्ञापन

3 of 6
Taimur Ali Khan
वहीं, इस तस्वीर में तैमूर जो सफेद रंग के स्नीकर्स पहने दिख रहे हैं वह Ralph Lauren ब्रांड का है। इसकी कीमत 2500 रुपये है। इतने पैसे में हम लोगों की तो अच्छी खासी दो जींस आ जाएगी!

4 of 6
Taimur Ali Khan
तैमूर अली के इस जंपर की कीमत 59.50 डॉलर यानी 3,800 रुपये है। यह भी विदेशी ब्रांड Ralph Lauren का गर्मेंट है।
विज्ञापन

5 of 6
Taimur Ali Khan
पापा के साथ तैमूर जब मुंबई से दिल्ली अपना बर्थ डे मनाने जा रहे थे तो उन्होंने Ralph Lauren ब्रांड की ही शर्ट पहन रखी थी जिसकी कीमत 1900 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करीना
तैमूर अली खान की ये स्टाइलिश डंग्री यूके की ऑनलाइन क्लेदिंग कपंनी Trotters से खरीदी गई है जिसकी कीमत 3800 रुपये है। 

पढ़ें: कटरीना ने इस ड्रेस पर फूंके 1.5 लाख रुपए, फिर भी नहीं जमा पाईं रंग

पढ़ें: सर्दियों में ऑफिस में लगना है स्टाइलिश, तो करीना कपूर से ऐसे लें स्टाइल टिप्स
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें