फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में ऑफिस में लगना है स्टाइलिश, तो करीना कपूर से ऐसे लें स्टाइल टिप्स

Mon, 18 Dec 2017 04:31 PM IST
अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
1 of 5
Kareena Kapoor Khan
रेड कार्पेट से लेकर एयरपोर्ट तक, अवॉर्ड फंक्शन से लेकर कैजुअल वेयर तक के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का नाम बेस्ट ड्रेस्ड की लिस्ट में टॉप पर होता है। 

साल 2017 में सामने आए उनकी स्टाइलिश ड्रेस की तस्वीरों को देखने के बाद हमने उनके कुछ ऐसे फोटोग्राफ्स छांटे हैं, जिनसे आप फैशन टिप्स ले सकते हैं। खासकर, अगर आप सर्दियों के लिए ऑफिस वेयर की शॉपिंग करने जा रहे हैं या फिर अपने वार्डरोब को अपडेट करने की सोच रहे हैं...

नायलॉन जैकेट
दिसंबर-जनवरी की कड़ाके की ठंड में अगर आप ओवरकोट पहन-पहनकर परेशान हो गए हैं, तो करीना कपूर की तरह नायलॉन का ऐसा लंबा जैकेट ट्राई कर सकती हैं। ब्लैक, ग्रे और न्यूड जैसे बेसिक कलर्स को तरजीह दें। इसे आप पार्टीज में भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Kareena Kapoor Khan
ब्लेजर
सर्दियों में ब्लैक ब्लेजर का कोई मुकाबला नहीं है। वैसे तो यह आइटम लगभग हर किसी के वार्डरोब में होता है लेकिन जिस तरह करीना कपूर ने इसे कैरी किया वो हर किसी को सीखना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Kareena Kapoor Khan
प्लेड/चेक

सर्दियों के मौसम में प्लेड यानी चेक शर्ट हमेशा फैशन में रहते हैं। आप चाहें तो खुद ऐसे शर्ट सिलवा भी सकते हैं। अगर ऑफिस के लिए ऐसे शर्ट पहनना चाहती हैं, तो न्यूट्रल कलर पहनें। साथ में हाई लेंथ बूट्स इसके साथ काफी स्टाइलिश लगते हैं।

4 of 5
Kareena Kapoor Khan
स्वेटशर्ट
र्टफ्राइडे ड्रेसिंग के लिए स्वेटशर्ट सबसे बढ़िया ऑप्शन है। अंदर वॉर्मर के साथ इसे टीम अप करेंगे तो ठंड से भी बचेंगे और भारी-भरकम जैकेट्स और कोट से भी निजात मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kareena Kapoor Khan
लॉन्ग स्कर्ट
अगर सर्दियों के मौसम में आपको ऑफिस की ओर से आयोजित किसी पार्टी-क्रिसमस, न्यू ईयर में जाना हो, और आप एथनिक लुक चाहती हैं, तो लॉन्ग स्कर्ट के साथ अपने ट्रेडिश्नल लुक वाले कुर्ते को टीम अप करें। ख्याल रखें कि स्कर्ट और कुर्ते में पैटर्न या डिजाइन किसी एक में हो और दूसरा प्लेन हो। 

लॉन्ग स्टर्ट और लंबे कुर्ते के अंदर आप बॉडी वार्मर पहन सकती हैं। इसके बाद आपको स्वेटर या जैकेट पहनने की जरूरत नहीं होगी। जरूरत महसूस हो तो आप सिल्क की शॉल कैरी कर सकती हैं। 
  पढ़ें: विंटर सीजन में फुटवियर के साथ करें ऐसे एक्सपेरिमेंट, देगा स्टाइलिश लुक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें