बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। बतौर डायरेक्टर करण जौहर ने 'कुछ कुछ होता है' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फैशन के मामले में करण जौहर कुछ खास एक्सपेरिमेंट करना पसंद नहीं करते। हालांकि उन्हें डांस का बेहद शौक है और अक्सर किसी न किसी इवेंट में अपना सिग्नेचर स्टेप करते हुए नजर आ जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको करण जौहर के बचपन की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं जिसे आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा।
विज्ञापन
2 of 6
Karan Johar
करण जौहर के बचपन की यह तस्वीर आपने इससे पहले कभी नहीं देखी होगी। इस तस्वीर में करण किसी बात पर खिलखिलाते हुए हंस रहे हैं। जिसमें उनकी मासूमियत साफ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Karan Johar
अब जरा इस तस्वीर को देखिए। इसे काफी समय पहले करण जौहर ने ट्विटर पर शेयर किया था। इस तस्वीर में करण के साथ एक लड़की नजर आ रही हैं जिसे उन्होंने फरजाना बताया था।
4 of 6
Karan Johar
करण जौहर की यह तस्वीर आपका दिल जीत लेगी। इस फोटो को देखकर लगता है कि करण को बचपन से ही कैमरे से लगाव था। इसके साथ ही उनके चेहरे की एक्सप्रेशन देखकर लगता है कि वह बचपन में शरारती रहे होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Karan Johar
करण जौहर के बचपन की यह तस्वीर भी लाजवाब है। इस तस्वीर को करण ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। करण ने लिखा था - 'जब मैंने पहली बार डांस किया था तो किसी ने मुझसे नहीं कहा कि तुमको ये नहीं करना चाहिए।'
इस तस्वीर में करण को देखकर पहचानना थोड़ा मुश्किल जरूर हो जाएगा। इसमें एक तरफ करण ट्रॉफी के पोस्टर के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में उनका स्वैग दिखाई दे रहा है।