फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती साड़ी पहनने पर कंगना की हुई तारीफ, 2 लाख का बैग देख यूजर्स बोले- ये क्या मजाक है?

Tue, 20 Aug 2019 12:12 PM IST
प्रशांत राय फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kangana ranaut - फोटो : instagram
कंगना रनौत का हाल ही में एक एयरपोर्ट लुक काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह कॉटन कि सिंपल साड़ी में भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इस सिंपल साड़ी को बहुत स्टाइलिश तरीके से कैरी किया था, लेकिन स्टाइल से ज्यादा वह साड़ी की कीमत को लेकर ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई थीं।
विज्ञापन

2 of 6
kangana ranaut - फोटो : instagram
कंगना की साड़ी के पल्लू के नीचे धारियों पर चौड़े बॉर्डर का प्रिंट था। साड़ी के साथ कंगना ने मैचिंग राउंड-नेक ब्लाउज पहना था। कंगना ने अपने इस ट्रेडिशनल लुक को अलग ट्विस्ट देने के लिए साड़ी के साथ ब्लैक ओवरकोट को कंधे पर कैरी किया हुआ था, जो उनके लुक को शानदार बना रहा था। इतनी सादी साड़ी में भी वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
विज्ञापन

3 of 6
kangana ranaut - फोटो : instagram
साड़ी और ओवरकोट के साथ कंगना ने ब्लैक शेड्स और हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। इसके अलावा उन्होंने हाथ में ब्लैक हैंडबेग कैरी किया हुआ था। ओवरऑल कंगना का ये लुक जबरदस्त था।कंगना की इस साड़ी की कीमत की बात करें तो ये 600 रुपये की है।

4 of 6
kangana ranaut - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर लोगों ने कंगना के इस कदम की तारीफ की। वहीं बहुत सारे लोग कंगना के इरादों पर सवाल उठाते दिखे। दरअसल, कंगना ने साड़ी के साथ जो शूज, बैग और ट्रेंचकोट कैरी किए थे वे सब विदेशी ब्रांड के थे। इन सभी चीजों की कीमत लाखों में है। कंगना का बैग प्राडा ब्रांड का है, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

5 of 6
kangana ranaut - फोटो : instagram
यूजर्स ने कॉमेंट करते हुए लिखा- लेकिन यह प्राडा का बैग...। एक अन्य यूजर ने लिखा- पर्स, बैग, सैंडल, चश्मे के साथ ही हेयरस्टाइल और मेकअप पर जो पैसे खर्च हुए उसका क्या? एक ने लिखा- 'यह क्या नाटक है। मैडम आप क्या अपने पर्स की कीमत बताएंगी? और आपकी सैंडल का क्या?'  बहुत सारे यूजर्स ने इन कमेंट्स पर कंगना का बचाव भी किया। कुछ लोगों ने कहा- कंगना पर सवाल उठाने की जगह उनके जरिए देश के बुनकरों को प्रमोट करने के लिए कदम उठाने को लेकर उनकी सराहना करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kangana Ranaut - फोटो : social media
बता दें, कंगना की बहन रंगोली ने उनकी साड़ी की तस्वीर पोस्ट कर लिखा था- जयपुर जाते समय कंगना ने जो साड़ी पहनी है इसकी कीमत 600 रुपये है। ये साड़ी उन्होंने कोलकाता से ली थी। साड़ी को खरीदते वक्त साड़ी की कीमत जान कंगना को बेहद दुख हुआ था कि इतनी अच्छी ऑर्गेनिक कॉटन साड़ी को बनाने के लिए ये लोग इतनी मेहनत करते हैं और उन्हें इसके लिए इतनी कम कीमत मिलती है। इसके बाद रंगोली ने फैंस से स्थानीय बुनकर के काम को बढ़ावा देने की अपील की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें