बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेंटल है क्या' से सुर्खियों में है। इस फिल्म में कंगना के कई लुक वायरल हो चुके हैं तो वहीं अब उनका नया फोटोशूट धमाल मचा रहा है। इस फोटोशूट में कंगना अरसे बाद बिकनी में नजर आ रही हैं। जिसमें उनका स्टाइल देखकर आप उनके दीवाने हो जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 4
Kangana
कंगना के बिकनी अवतार की इस तस्वीर को 'कॉस्मोपॉलिटन' मैग्जीन ने कवर पेज पर छापा है। जिसमें कंगना बिकनी पहने हुई नजर आ रही हैं। कंगना की यह फोटो 'कॉस्मोपॉलिटन' मैग्जीन के जुलाई एडीशन के कवर पेज पर छपी है।
विज्ञापन
3 of 4
Kangana Ranaut
कवर पेज पर छपी कंगना की बिकनी तस्वीर भी काफी अजीब है जिस पर आंख बनी हुई है। पर्पल कलर की कंगना की इस बिकनी को देखकर आपको रियलिटी शो 'बिग बॉस' के लोगो यानी कि आंख याद आ जाएगी।
कंगना फैशन इंडस्ट्री में एक्टिंग के अलावा स्टाइल के लिए जानी जाती है। कंगना एयरपोर्ट लुक से लेकर फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनके लुक काफी चर्चा में रहते हैं। आपको बता दें, कंगना जल्द ही मेंटल है क्या और मणिकर्णिका में नजर आने वाली हैं।