बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आए दिन अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हर दूसरे दिन उनकी एक से बढ़कर एक जबरदस्त ड्रेस में तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। एक बार फिर वह अपनी एक ड्रेस को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
2 of 5
janhvi kapoor
अपने इस लेटेस्ट लुक में जाह्नवी ने पर्पल कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ है, जिसमें वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इस ड्रेस की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह एक से बढ़कर एक बोल्ड पोज दे रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
janhvi kapoor
सोशल मीडिया पर जाह्नवी के फैन्स को उनका ड्रेस और एक्सप्रेशंस बहुत पसंद आ रहे हैं। लोगों ने कमेंट कर उन्हें जलपरी बताया। आपको बता दें जाह्नवी कपूर की इस खूबसूरत ड्रेस को उनके फेवरेट फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।
4 of 5
janhvi kapoor
इससे पहले जाह्नवी की कुछ तस्वीरें ईशा अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी से सामने आई थी, जिसमें उन्होंने अपने लुक से सबका दिल जीत लिया था। पार्टी में उन्होंने पुलिंग नेक शियर ब्लैक गाउन पहना था जिसे Nedret Taciroglu ने डिजाइन किया था।
अपने लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने थे। इसके अलावा उन्होंने रेड लिपस्टिक और खुले बाल किए हुए थे, जिसमें वह बेहद गॉर्जियस लग रही थीं।