फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी की प्री वेडिंग में साड़ी पहन जाह्नवी ने चुरा ली लाइमलाइट, नजर आई श्रीदेवी की झलक

Wed, 12 Dec 2018 12:22 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी की शादी आज मुंबई में हो रही है। इससे पहले उदयपुर में प्री वेडिंग हुई जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के बड़े सिलेब्स पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर अभी तक इस सेरेमनी की नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस कड़ी में जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज देखने को मिला।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जाह्नवी कपूर की ये तस्वीरें मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी ने ग्रीन कलर की बांधनी साड़ी पहनी हुई है, जिसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
साड़ी के साथ जाह्नवी ने डार्क ग्रीन वेलवेट ब्लाउज पहना हुआ है, जो उनकी साड़ी के साथ परफेक्ट लग रहा है। उन्होंने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप किया है और चोकर नेकलेस पहन रखा है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है।

4 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जाह्नवी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। हर किसी को उनका यह लुक बहुत पसंद आ रहा है। जाह्नवी की इन तस्वीरों पर लोगों ने कमेंट की लाइन लगा रखी है। वहीं कुछ लोगों को तो जाह्नवी को ऐसे देख उनकी मां श्रीदेवी की याद आ गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor khushi kapoor - फोटो : instagram
इससे पहली भी उदपुर से जाह्नवी के कई लुक सामने आ चुके हैं, जिनमें एक लुक काफी चर्चा में रहा था। इस लुक में उन्होंने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने लाल रंग का दुपट्टा कैरी किया। उनका ये खूबसूरत लहंगा भी मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में से एक है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ कानों में डायमंड ईयरिंग्स पहनें हुए थे, जो उनके लुक को पहले से ज्यादा शानदार बना रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें