फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी एलिजाबेथ से लेकर करीना कपूर तक पसंद करती हैं इस ब्रांड का पर्स, कीमत सुन होश उड़ जाएंगे

Sat, 16 Jun 2018 01:58 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महिलाएं पर्स का इस्तेमाल केवल जरूरत के लिए नहीं, बल्कि फैशन स्टेटमेंट के लिए भी करती हैं। दुनिया की कई मशहूर हस्तियां अपने हैंडबैग या पर्स के कारण चर्चा में रही हैं। इनमें सबसे पहला नाम है महारानी एलिजाबेथ। हैंडबैग महारानी के पहनावे का सबसे अहम पहलू है। महारानी के पर्स ब्रिटिश कंपनी लॉनर द्वारा बनाए जाते हैं।

कहा जाता है महारानी एलिजाबेथ के पास इस कंपनी के 200 से भी ज्यादा पर्स हैं। महारानी के पर्स रखने का अंदाज कई संकेत देता है। मसलन अगर उन्होंने पर्स डिनर टेबल पर रखा है, तो इसका मतलब है कि वह इस काम को खत्म करना चाहती हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
हैंडबैग की बात हो और बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का नाम न आए, ये मुमकिन नहीं। करीना कपूर एयरपोर्ट और कई इवेंट्स में बर्किन हैंडबैग के साथ देखी जाती हैं। करीना कपूर के पास इन महंगे हैंडबैग्स का पूरा कलेक्शन है और यही वजह है कि वह अलग-अगल मौकों पर अलग-अलग रंग और डिजाइन के पर्स के साथ नजर आती हैं।

 हाल ही में करीना कपूर एयरपोर्ट पर बर्किन 35 रोग कैसक एप्सम पर्स के साथ नजर आई थीं। इस पर्स की कीमत 6 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच है। सिर्फ करीना ही नहीं, हेर्मेस बिर्किन ब्रांड कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज की पंसद है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
कुछ दिनों पहले दुनिया को अलविदा कहने वाली हवा-हवाई गर्ल, श्रीदेवी का भी यह पसंदीदा ब्रांड रहा है। कुछ दिन पहले ही वे एक इवेंट पर हेर्मेस बिर्किन ब्रांड के एक छोटे से स्टाइलिश पर्स के साथ नजर आई थीं, जिसकी कीमत आठ लाख रुपये है। ये पर्स दुनिया में मिलने वाले सबसे महंगे लेदर से बना हुआ है। 

हेर्मेस बिर्किन ब्रांड का पर्स ऑस्ट्रिच लेदर का बना होता है । इसी वजह से इस पर्स की कीमत इतनी ज्यादा है। इतना ही नहीं इस पर्स पर गोल्ड की पॉलिश भी की हुई है। 

4 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर भी डिजाइनर पर्स के बेहतरीन कलेक्शन रखने के लिए जानी जाती हैं। सोनम कपूर के पास चेनेल, हेर्मेस, केली और डिओर आदि ब्रांड्स के महंगे पर्स के कलेक्शन उपलब्ध हैं। सोनम के एक हैंडबैग की कीमत करीब चार से छह लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज का दौर पूरी तरह से हैंडबैग का है। आज के समय में महिलाएं अपने पर्स या पर्स में चाबी से लेकर मेकअप तक का सामान लेकर चलना पसंद करती हैं। हालांकि आज भी हैंडबैग की क्वालिटी और डिजाइन के मामले में यूरोप ही सबसे आगे है, फिर भी होड़ में अमेरिका के साथ साथ दूसरे देश भी पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें