फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहे जो हो जाए, पर्स में न हो ये चीजें तो घर से कदम बाहर नहीं रखती लड़कियां

Sat, 16 Jun 2018 01:36 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बिना पर्स या हैंडबैग के हम घर से बाहर जाने की सोच भी नहीं सकते हैं। हैंडबैग पैसे रखने के काम तो आता ही है, लेकिन घर से बाहर निकलते समय इसमें कुछ चीजें जरूर लेकर चलनी चाहिए, ताकि जरूरत के समय इसका इस्तेमाल किया जा सके।
 
विज्ञापन

2 of 7
हैंड सैनिटाइजर-
घर से बाहर निकलने का मतलब है, गंदगी से सामना करना। ऐसे में पर्स में हैंड सैनिटाइजर जरूर रखें। बाहर कुछ खाने से पहले सैनिटाइजर जरूर लगा लें।

 
विज्ञापन

3 of 7
सेफ्टी पिन–
कई बार हमें ड्रेस का बटन या बेल्ट टूटने से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पर्स में अगर सेफ्टी पिन हो, तो काफी मददगार साबित हो सकती है।

 

4 of 7
हेयर एक्सेसरीज–
पर्स में हमेशा कंघी, रबड़बैंड और हेयरपिन रखना अच्छा होता है। कई बार यात्रा कर कहीं पहुंचते हुए बालों की हालत खस्ता हो जाती है। यह एक्सेसरीज को रखने से बाल बिखरने की समस्या नहीं रहती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
टिशूज का छोटा पैक –
दिनभर की गर्मी और पसीने का असर हमारे चेहरे पर सबसे पहले दिखता है। टिशूज के इस्तेमाल से चेहरा फ्रेश दिखने में मदद मिलती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
लिपस्टिक और क्रीम–
चेहरे की फ्रेशनेस बरकरार रखने के लिए लिपस्टिक और क्रीम समय पर उपलब्ध होनी चाहिए। इसलिए टिशूज के साथ ये दोनों भी हैंडबैग में साथ लेकर चलेें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नोटबुक और पेन –
वैसे तो यह समय स्मार्टफोन का है, जिसमें आप कुछ भी नोट कर सकती हैं, लेकिन पर्स में नोटबुक और पेन लेकर चलना समझदारी है। फोन की बैटरी समाप्त होने पर या किसी को कुछ लिखकर देने के लिए पेन और नोटबुक का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें