दिसंबर का महीना आते ही बॉलीवुड में अवॉर्ड फंक्शन का दौर शुरू हो चुका है। हाल ही में ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2017 आयोजित किया गया। रेड कार्पेट पर अभिनेत्रियों ने कुछ यूं अपने हुस्न के जलवे बिखेरे...
विज्ञापन
2 of 10
Jacqueline Fernandez
पीच रंग के इस डार सारा गाउन में जैकलीन फर्नांडीज बेहद दिलकश लग रही हैं। वहीं खूबसूरत ईयररिंग और डार्क शेड की लिपस्टिक उनके लुक और भी अपग्रेड कर रही है।
विज्ञापन
3 of 10
Bhumi Pednekar
रेड कार्पेट पर भूमि पेडनेकर ने काले रंग के ऑफ-शोल्डर गाउन में स्टाइलिश एंट्री मारी। इसके साथ उन्होंने शानदार नेकपीस पहनी।
4 of 10
Alia Bhatt
मोजैक प्रिंट और चटक नीले रंग के फिट एंड फ्लेयर गाउन में आलिया भट्ट ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2017 में पहुंचीं। इस ड्रेस को एट्लेयर जुहरा ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन
5 of 10
Sridevi
सुनहरे रंग की इस साब्यसाची की डिजाइनर साड़ी में श्रीदेवी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। साथ में उन्होंने ट्रेडिश्नल जूलरी और वेलवेट क्लच कैरी किया। उन्हें फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड मिला
विज्ञापन
6 of 10
Katrina Kaif
ट्रेंड और ट्रेडिश्नल का डबल कॉम्बिनेशन है कटरीना कैफ का यह आउटफिट। मनीष मल्होत्रा की इस बेज कलर की ड्रेस में जब वह अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं तो लोगों की सांसें थम गईं।
विज्ञापन
7 of 10
Priyanka Chopra
हॉलीवुड का रुख कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ज़ी सिने अवॉर्ड्स में जुहैर मुराद के लेबल की गुलाबी ऑफ-शोल्डर गाउन में पहुंचीं। इस शो में उन्होंने रणवीर सिंह के साथ 'तूने मारी एंट्रियां' पर स्टेज परफॉर्मेंस भी दी।
8 of 10
Radhika Apte
मनीष मल्होत्रा की इस डिजाइनर ड्रेस में राधिका आप्टे का नया अवतार दिखा। उनकी फिल्म 'पैडमैन' 26 जनवरी को रिलीज होने को तैयार है। फिल्म में वह गांव की एक साधारण सी दिखने वाली गृहणी का किरदार निभा रही हैं।
9 of 10
Taapsee Pannu
तापसी पन्नू ने अवॉर्ड फंक्शन के लिए फाल्गुनी शेन की पिकॉक साड़ी-गाउन को चुना। उन्हें इवेंट में एक्स्ट्राऑर्डिनरी इम्पैक्ट अवॉर्ड (फीमेल) से नवाजा गया।
फिल्म 'हेट स्टोरी-4' से पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में जुटी उर्वशी रौतेला ने अपनी ड्रेस से फैन्स को निराश किया। फैशनेबल लगने के फेर में उन्होंने कैसी ड्रेस पहनी, यह किसी के पल्ले नहीं पड़ा।
पढ़ें: 13 हजार के जूते पहनते हैं तैमूर, मम्मी करीना यहां से करती हैं उनके कपड़ों की शॉपिंग