फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Outfits 2019: ये इंडो-वेस्टर्न कपड़े बदल देंगे आपका लुक, बॉलीवुड एक्ट्रेस की भी है पहली पसंद

Wed, 23 Oct 2019 01:34 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिसमें हर कोई अपने लुक और आउट फिट में अलग दिखना चाहता है। दिवाली के दौरान हर कोई अलग कपड़े और लुक को लेकर लंबी तैयारी करता है। चैलेंजिंग तब होता है जब आपके लिए ऑप्शन और दिवाली के दिन कम हों। ऐसे में हर एक को कुछ अलग दिखने के लिए ना केवल शॉपिंग ही नहीं बल्कि खरीदी जाने वाली ड्रेस को भी बजट के अनुसार लाना होता है। आइए आपको बताते हैं कैसे आप इस दिवाली कुछ खास दिखने के लिए किस तरह के आउट फिट पर फोकस कर सकते हैं। 

यही नहीं यदि आप इस दिवाली में साड़ी, सूट और लहंगा से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो लेटेस्ट फैशन के हिसाब इंडो-वेस्टर्न लुक ट्राई कर सकती हैं। 
 
आपको बता दें कि बॉलीवुड फैशन डीवा भी इन लुक की दीवानी हैं। त्यौहारों के मौसम में जब आप अपनी एथनिक ड्रेस में वेस्टर्न लुक का तड़का लगाएंगी तो आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देगा। हम यहां आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी टिप्स देंगे, जिससे आप अपने आउटफिट्स की पेयरिंग को ट्विस्ट देकर अपने लुक को इंडो-वेस्टर्न टच दे सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सिंपल कुर्ते के साथ सलवार के बजाय आप धोती, प्लाजो, पेंट या फिर लॉन्ग स्कर्ट पहनकर आप अपने अनारकली कुर्ते को बड़ी आसानी से इंडो-वेस्टर्न लुक दे सकती हैं।

इंडो वेस्टर्न लुक के लिए अपनी कुर्ती को एंकल लेंथ पैंट्स और प्लाजो के साथ भी कैरी कर सकती हैं। जो आपको बिल्कुल अलग तरह का लुक देगा। अप चाहें तो अपनी कुर्ती को स्कर्ट पर भी पहन सकती हैं। यह दिवाली, संगीत सेरेमनी जैसे फंक्शन्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
इंडो वेस्टर्न ड्रेस का एक दूसरा लुक क्रॉप टॉप के साथ धोती सलवार पहनना भी हो सकता है। आप चाहें तो इसे और हैवी लुक देने के लिए आप लॉन्ग जैकेट भी पहन सकती है। ऐक्सेसरीज को सिंपल और कम ही रखें।

4 of 5
- फोटो : Instagram
अगर आप को साड़ी पहनने का शौक है, लेकिन ड्रेपिंग से घबराती हैं तो ड्रेप्ड साड़ी का इंडो वेस्टर्न लुक भी ट्राई कर सकती हैं। यह आपको कम्फर्टेबल और शालीन लुक देगा। फ्लोरल लहंगा या स्कर्ट विद ऑफ शोल्डर ब्लाउज और केप भी आपको इंडो वेस्टर्न लुक देने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गरारा या शरारा पैंट्स के साथ क्रॉप टॉप और लॉन्ग जैकेट भी इंडो वेस्टर्न लुक तैयार करने का बेस्ट ऑप्शन है। फ्लेयर्ड पैंट्स के साथ केप स्टाइलिश लॉन्ग जैकेट पहनकर आप अपना इंडो-वेस्टर्न लुक तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें