हाई थाई स्लिट गाउन में मलाइका का बोल्ड अवतार देखकर यही लगता है की ऐज सिर्फ नंबर होते हैं। टोंड बॉडी और स्टाइलिश अंदाज मलाइका को यूनिक बनाते हैं। ऑल व्हाइट गाउन पर लैस वर्क किया गया है और इसके फ्रिल्स भी ड्रेस को खूबसूरत लुक दे रहे हैं। हालांकि, गाउन का फ्रंट डीप नेक 'आई कैचिंग' है। व्हाइट गाउन वाले 'पीस लुक' को भी मलाइका अरोड़ा ने काफी सिंपल रखा है। बिना ज्वेलरी, न्यूड मिनिमल मेकअप के साथ मैरून लिपस्टिक और खुले बालों में लाइट कर्ल्स फब रहे हैं।