फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बची ऊन से ले सकते हैं जबरदस्त फायदे, देखिए ये 4 बेहतर विकल्प

Sun, 25 Nov 2018 06:55 PM IST
रूपायन डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
WOOL - फोटो : INSTAGRAM
सर्दियों के मौसम में खुद को गर्म रखने के लिए आपने कई स्वेटर बुने होंगे। अब ऊन से कुछ नया बनाएं और अपने घर को सजाएं।

रंग-बिरंगी वुलेन बॉल
सामग्री -10-10 ग्राम मनचाहे रंगों की ऊन, 9 नंबर की सलाइयां, भरने के लिए रुई, मोटी सुई।
विधि - 9 नंबर की सलाइयों पर 20 फंदे डालकर दोनों तरफ से छह उल्टी सलाइयां बुनें। अब दूसरे रंग की ऊन लगा लें। इस तरह मनचाहे रंगों की 9 या 8 रंगों की पट्टी बुनें। सुई की मदद से सभी फंदों को दोनों साइड से बंद कर लें। बीच में रूई भर दें। बच्चों की रंग-बिरंगी बॉल तैयार है। 
विज्ञापन

2 of 4
कुशन - फोटो : social media
कुशन कवर
सामग्री - 250 ग्राम ग्रे कलर की ऊन, तीन बटन , 9 नंबर की सलाइयां
विधि -9 नंबर की सलाइयों पर 78 फंदे डाल के एक उल्टे और एक सीधे फंदों की रिब में 15 सलाइयों का बॉर्डर बुनें। बॉर्डर के बीच में ऊन आगे कर दो फंदे का एक फंदा बुनते हुए तीन काज बनाएं। अगली सलाई में आठ फंदे सादे, दो फंदे उल्टे, चार फंदों की बुनाई इसी क्रम में करें और पूरी सलाई बुने। उल्टी सलाई पूरी उल्टी बुनें। इसी तरह बुनते हुए कुशन की लंबाई 15 इंच पूरी करें। किनारों पर सिलाई करके बटन लगा दें।
विज्ञापन

3 of 4
mobile cover for girl - फोटो : FILE PHOTO
स्टाइलिश मोबाइल कवर
सामग्री - मोव कलर की थोड़ी सी ऊन, 8 नंबर की सलाइयां, मोटी सुई, एक शो वाला बटन।
विधि -8 नंबर की सलाइयों पर 20 फंदें डालकर 11 फंदे सीधे, दो फंदे उल्टे, चार फंदे सीधे, दो फंदे उल्टे,11 फंदे सीधे। अगली सलाई पूरी उल्टी। इस क्रम में 3 सलाइयां बुनें, अब केवल डिजाइन डालें हर तीसरी सलाई पर केवल मोड़ लें। इसी क्रम में मोबाइल कवर की लंबाई पूरी होने तक बुने किनारों पर सिलाई कर लें और लूप बनाकर बटन टांक दें।
विज्ञापन

4 of 4
ANGRY BIRD - फोटो : social media
एंग्री बर्ड मिनी कुशन
सामग्री - 100 ग्राम ग्रे और 100 ग्राम डार्क ग्रे कलर की ऊन, 9 नंबर की सलाइयां, भरने के लिए रुई, आंख, नाक, चोंच के लिए कपड़ा या रंगीन ऊन।
9 नंबर की सलाइयों पर ग्रे कलर की ऊन से 25 फंदे डालकर छह इंच सादा बुनें, अब डार्क ग्रे कलर की ऊन से पांच इंच सादा बुनंे। कानों और पैरों की शेप देने के लिए 1-1 इंच अंदर से सिल दें। पंखों के लिए डार्क ग्रे ऊन से 8 फंदों की उल्टी सलाइयों से पट्टी बुनें। हर सलाई पर दोनों तरफ से 1-1 फंदे घटाते हुए एक फंदे रह जाने पर बंद कर दें। इसी तरह दूसरा पंख भी बुनकर सिल दें। सफेद और काले रंग से दो टिक्की आंखों के लिए कपड़े या ऊन से तैयार कर टांक दें। इसी प्रकार पीली चोंच बनाएं धागे से टांक दें।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें