'फैशन के पैशन' कॉलम में आज हम बात करेंगे दीपिका पादुकोण की, जो अपने स्टाइलिश अंदाज और ड्रेसिंग सेंस के लिए हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें अब तक के सबसे अलग लुक में देखने को मिला, जिसके चलते वह सुर्खियों में बनी हुई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
deepika padukone
एयरपोर्ट पर दीपिका व्हाइट कलर की कुछ अलग तरह की ड्रेस में नजर आईं। जो ऊपर से शर्ट स्टाइल और नीचे से धोती टाइप में थी। फुटवियर की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर के फ्लैट सैंडल पहने थे।
विज्ञापन
3 of 5
deepika padukone
अपने लुक को पूरा करने के लिए दीपिका लाइट मेकअप में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने हेयर स्टाइल में बन बनाया हुआ था, जो उन पर काफी फब रहा था।
4 of 5
deepika padukone
दीपिका ने ब्लैक कलर का ही शोल्डर बैग कैरी किया हुआ था। उनकी यह स्टाइलिश ड्रेस फैशन डिजाइनर राजेंद्र प्रताप सिंह ने डिजाइन की है। यह ड्रेस उनके फैशन वीक 2018 के कलेक्शन से है।
दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह मेघना गुलजार की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म तेजाब पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित होगी। खास बात यह है कि इस फिल्म में वह लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाने के साथ-साथ इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी।