अगर आप अमरीकी रियलिटी स्टार किम कर्डाशियां के शो ''कीप-अप विद कर्डाशियंस'' इंटरनेट पर देखते हैं या उनके पति कान्ये वेस्ट की हालिया ट्विटर पर वापसी से जुड़े सर्च इंटरनेट पर कर रहे हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। अमरीकी टीवी स्टार किम साल 2018 में इंटरनेट पर सर्च होने वाली सबसे खतरनाक सिलेब्रिटी बन गई हैं। साइबर सिक्योरिटी फर्म मैकेफी ने ऐसे ही सिलेब्रिटीज़ की एक सूची जारी की है जिनके नाम के सर्च में कई खतरनाक लिंक शामिल होते हैं। ये लिंक आपको परेशानी में डाल सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
kim kardashian
इस लिस्ट में किम कर्डाशियां का नाम सबसे ऊपर है। साल 2017 में इस लिस्ट में क्रैग डेविड का नाम सबसे ऊपर था। सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल दूसरी ऐसी सिलेब्रिटी हैं तो वहीं किम की बहन कोर्टनी कर्डाशियां इस फेहरिस्त में शामिल तीसरा नाम हैं। चौथे नंबर पर ब्रितानी गायक एडेल और पांचवें नंबर पर कैरोलिन फ्लेक हैं। इस तरह ये पांच ऐसे सिलेब्रिटी हैं जिनका नाम इंटरनेट पर सर्च करना सबसे खतरनाक है।
मैकेफी का कहना है, ''साइबर जगत में अपराधी अक्सर नामचीन हस्तियों के नाम का इस्तेमाल करते हैं ताकि इस लिंक पर क्लिक करके आप इन खतरनाक वेबसाइट्स पर पहुंच जाएं।''
विज्ञापन
3 of 5
kim kardashian
इन साइट्स पर मैलवेयर (एक विशेष प्रकार का वायरस) होते हैं जो यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी और पासवर्ड की सेंधमारी कर लेते हैं। इस लिस्ट में रोज ब्रायन, ब्रिटनी स्पीयर्स, अभिनेत्री एमा रॉबर्ट्स और रियलिटी स्टार फ्रेन मैकेन का नाम भी शामिल है।
4 of 5
kim kardashian
मैकेफी के मुख्य वैज्ञानिक राज समानी कहते हैं, ''तेजी से बढ़ रही इस दुनिया में पॉप कल्चर और सोशल मीडिया का दबदबा है। हमारे पास अपने मनोरंजन के साधन चुनने के पर्याप्त विकल्प हैं।''
इस साइबर सिक्यॉरिटी फर्म ने यूज़र्स को सलाह देते हुए कहा है कि हमेशा वीडियो विश्वसनीय वेबसाइट पर ही देखना चाहिए. किसी भी सिलेब्रिटी से जुड़ी खबर को पढ़ने के लिए उसी लिंक पर क्लिक करें जिसके सोर्स पर आपको यकीन हो। इसके अलावा एंटी वायरस को अपडेट रखना इस तरह के साइबर हमले से बचा जा सकता है।