फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का को नहीं, दीपिका ने अपने रिसेप्शन में इस एक्ट्रेस को किया पूरी तरह से कॉपी

Thu, 22 Nov 2018 01:32 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone look - फोटो : instagram
इटली में 14 और 15 नवंबर को शादी करने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कल यानी बुधवार को बेंगलुरु के आलीशान होटल 'द लीला पैलेस' में रिसेप्शन पार्टी दी। सोशल मीडिया पर हर तरफ इस पार्टी की तस्वीरें छाई हुई हैं, जिसमें दोनों शाही अंदाज में बहुत खूबसूरत नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
deepika and ranveer - फोटो : instagram
रिसेप्शन में दीपिका ने गोल्डन सिल्क साड़ी को व्हाइट कलर के बाजुबंद ब्लाउज के साथ पहना था। इसके साथ ही अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सब्या कलेक्शन का कुंदन जड़ा हुआ हार पहना था। बात करें उनके हेयरस्टाइल की तो उन्होंने बन बनाया हुआ था, जो उनको काफी सूट कर रहा था। सोशल मीडिया पर रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आते ही जहां एक तरफ लोग दीपिका और रणवीर के लुक की सराहना कर रहे थे, वहीं बहुत सारे लोगों ने उनके इस लुक को कंगना का कॉपी बताया। इतना ही नहीं लोगों ने कंगना के लुक के साथ उनकी तस्वीरें भी वायरल करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone look
आपको बता दें, दीपिका ने जो साड़ी आपने रिसेप्शन में पहनी है ठीक वैसी साड़ी कंगना भी पहले पहन चुकी हैं। कंगना ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन में सब्यासाची क्रिएशन की गोल्डन साड़ी पहनी थी जो दीपिका की इस साड़ी से काफी मिलती जुलती है।

4 of 5
deepika padukone look - फोटो : instagram
अगर बात करें कंगना और दीपिका के लुक की तो इस तस्वीर में आप देख सकते हैं दोनों ने गोल्डन साडी़ के साथ सफेद ब्लाउज पहना है। ज्वैलरी में दोनों ने चौकर नेक पीस पहना हुआ है। इतना ही नहीं अगर आप दोनों के ब्लाउज पर गौर करेंगे तो वह भी बिल्कुल सेम टू सेम है। हेयरस्टाइल को ध्यान से देखेंगे तो वो भी दोनों का एक जैसा है। दोनों ने बन बनाया हुआ है और गजरा लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer-deepika
आपको बता दें, दीपिका की ये गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी उन्हें उनकी मां ने उन्हें गिफ्ट की थी । साड़ी बेंगलुरु के अंगाड़ी गैलेरिया से ली गई है । इससे पहले दीपिका ने कोंकणी शादी में जो साड़ी पहनी थी वह भी उनकी मां ने ही उन्हें गिफ्ट की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें