फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका के कपड़ों को लेकर डिजाइनर सब्यसाची ने बोला था झूठ, मचा घमासान तो देनी पड़ी सफाई

Thu, 22 Nov 2018 10:42 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शाही शादी की । इसके बाद से दोनों  की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं। तस्वीरों से ज्यादा दोनों अपने अपने कपड़ों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों एक के बाद एक जबरदस्त आउटफिट्स में स्पॉट हो रहे हैं। दोनों के कपड़ों को लेकर कहा जा रहा था कि ये मशहूर डिजाइनर सब्यासाची ने डिजाइन किए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
दीपिका और रणवीर की शादी कोंकणी और सिंधी रीति से दो बार हुई। कोंकणी रीति की शादी में दीपिका ने लाल और सुनहरे रंग के कॉम्बिनेश की साड़ी पहनी जबकि सिंधी रीति से हुई शादी में गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। बताया जा रहा था दीपिका के सारे कपड़े सब्यासाची ने डिजाइन किए हैं, लेकिन शादी में दीपिका द्वारा पहनी गई साड़ी उन्होंने डिजाइन नहीं की है।
 
विज्ञापन

3 of 7
deepika padukone - फोटो : instagram
कोंकणी शादी में दीपिका ने जो ज्वैलरी पहनी है वो सब्या कलेक्शन की है, लेकिन शादी का आउटफिट उनके कलेक्शन से नहीं है। इस बात की जानकारी फैशन जर्नलिस्ट शेफाली वासुदेव ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर करते हुए दी।
 

4 of 7
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
इस बात की भनक जैसे ही सब्यसाची को हुई तो उन्होंने तुरंत इस पर स्टेटमेंट जारी करते हुए अपनी सफाई दी। सब्यसाची ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है कि उन्हें ये साड़ी दीपिका पादुकोण की मां उज्जला पादुकोण ने दी थी। कोंकणी रस्मों के मुताबिक, दुल्हन की मां अपनी बेटी को शादी की साड़ी गिफ्ट करती है। इसलिए उन्होंने खुद अपनी बेटी के लिए साड़ी खरीदी।
 
विज्ञापन

5 of 7
deepika padukone - फोटो : instagram
आपको बता दें, उज्जला ने ये साड़ी बेंगलुरु के अंगाड़ी गैलेरिया से खरीदी थी और फिर सब्यसाची को दी जिससे की वो इसमें कुछ बदलाव कर सके। उन्होंने इस साड़ी में कुछ और कारीगरी करने के लिए इसे सब्यासाची को दिया था।
विज्ञापन

6 of 7
ranvee deepika - फोटो : ranvee deepika
सब्यसाची के इस स्टेंटमेंट जारी करने के बाद अंगाड़ी गैलेरिया ने भी अपने ऑफिशियल अकाउंट पर दीपिका की शादी की तस्वीरों को शेयर किया है। इसके साथ ही सब्यसाची को क्रेडिट देने के लिए शुक्रिया अदा किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
deepika padukone - फोटो : instagram
सब्यासाची और उनकी टीम ने दीपिका और रणवीर के सिर से लेकर पैर तक हर चीज को सब्यासाची को क्रेडिट दिया था। जिसके बाद सब्यासाची के सफाई देने पर बहुत सारे लोगों ने उनके इस कदम की तारीफ की, वहीं बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस पर उन्हे ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आप अपने कलेक्शन की ही जानकारी नहीं है, वाह! एक दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखाज ऐसा नहीं है कि आपकी टीम को आपके कपड़ों की पहचान न हो और बाकी के कपड़ों को आपने डबल चैक किया, क्योंकि आपकी टीम ने दावा किया कि सिर से लेकर पैर तक दीपिका और रणवीर सब्यासाची कलेक्शन में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें