कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अपने लॉग टाइम ब्वॉयफ्रेंड हर्ष के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। भारती और हर्ष 3 दिसंबर को गोवा में शादी करेंगे।शादी को और भी खास बनाने के लिए भारती लगातार सोशल मीडिया पर रस्सों की एक -एक तस्वीर शेयर कर रही हैं।
पढे़ं- Bigg Boss 11: सपना चौधरी को मिस कर रहे हैं तो उनके ये 5 गजब के लुक देख लें
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Bharti Singh
- फोटो : Instagram
हाल ही में भारती की बैंगल सेरेमनी की रस्म अदा की गई। जिसमें भारती बेहद खूबसूरत लग रही थीं। भारती ने इस खास मौके पर लाल रंग का चटक सूट पहना हुआ था। ये लहंगा नीता लूला ने डिजाइन किया था। साथ ही उन्होंने रिसेप्शन ड्रेस भी डिजाइन किया है जिसमें वो गाउन पहनेंगी।
पढे़ं- केन्या में करीना ने किया रैंप वॉक, पारदर्शी लहंगे में दिखा ऐसा जलवा, बोल उठेंगे 'गजब'
विज्ञापन
3 of 5
Bharti Singh
- फोटो : Instagram
इस सेरेमनी में टीवी इंडस्ट्री के कई सारे एक्टर्स शामिल हुए थे। जिन्होंने भारती के इस दिन को और भी खास बनाया। 'ये हैं मोहब्बतें' की अनीता हंसदानी ने भारती को अपने हाथों से चूड़ियां पहनाईं तो वहीं 'नागिन' की अदा खान भी भारती के साथ पोज देती हुई स्पॉट की गई।
पढे़ं- Miss World का ताज लेकर वतन लौटीं मानुषी छिल्लर, एयरपोर्ट पर कुछ ऐसे आईं नजर
4 of 5
Bharti Singh
खबरों की मानें तो भारती ने 10 किलो वजन भी कम कर लिया है। इसके साथ ही वो रोजाना रोजाना 20 मिनट तक साइकिलिंग और कार्डियों कर रही हैं। शादी से पहले भारती और उनके मंगेतर हर्ष लिंबाचिया ने प्री वेडिंग फोटोशूट किया था। इस मौके के लिए भारती ने हल्के गुलाबी रंग का गाउन पहना था तो वहीं हर्ष काले रंग के कोट पैंट में काफी जच रहे थे।
पढे़ं- शाहिद कपूर की बीवी का ये अंदाज जीत लेगा आपका दिल, नीले रंग की साड़ी में दिखीं स्टाइलिश
अपने फैंस को शादी की तैयारियों की पल पल की खबर देने वाली भारती ने शादी की ड्रेस को भी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। भारती शादी के दिन डिजाइनर आध्या द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहन रही हैं। ये लहंगा गुलाबी और नीले रंग के कॉम्बिनेशन का है। जिसकी खासियत लहंगे में नीचे बनी अलग अलग तस्वीरें हैं।
पढे़ं- स्विमसूट में ये क्या कर रही हैं ईशा गुप्ता, तस्वीर देख कह उठेंगे 'पोजिंग क्वीन'