फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes के लिए दीपिका पादुकोण ने कॉपी किया इस मशहूर सिंगर का लुक, ये हैं पक्के सबूत

Tue, 15 May 2018 02:36 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
deepika padukone
पिछले दिनों 71वें कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची दीपिका अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। लोगों को उनका ड्रेसिंग सेंस और फैशन बेहद पसंद आया। हर मौके पर दीपिका ने एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनी, लेकिन उनके एक ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया है।
विज्ञापन

2 of 4
deepika padukone rihanna
दरअसल दीपिका से कांस फेस्टिवल में एक चूक हो गई है। फेस्टिवल के दूसरे दिन दीपिका ने अल्बर्टा फेरेट्टी( Alberta Ferretti) की मैटेलिक ड्रैस पहनी थीं। वैसे तो इस ड्रेस में वह बहुत बोल्ड लग रही थी। हर किसी ने उनके लुक की तारीफ की थी, लेकिन दीपिका ने जो गाउन पहना था वह हॉलीवुड सिंगर रिहाना का कॉपी किया हुआ था।
विज्ञापन

3 of 4
deepika padukone rihanna
रिहाना ने वोग के लिए फोटोशूट कराया था जिसमें उन्होंने हूबहू  वहीं गाउन पहना हुआ था। बस दोनों की ड्रेस में कलर का अंतर था। रिहाना ने सिल्वर ड्रेस पहना था वहीं दीपिका ने गोल्डन। इतना ही नहीं दीपिका ने इयररिंग्स भी बिल्कुल सेम पहने हैं।
विज्ञापन

4 of 4
deepika padukone rihanna
लोग हैरान है कि क्या यह सिर्फ संयोग था या दीपिका ने सच में रिहाना को कॉपी किया था। वैसे कांस जैसे इतने बड़े ईवेंट में कोई भी इतनी बड़ी गलती नहीं करना चाहेगा। सोशल मीडिया पर दीपिका ड्रेस कॉपी करने को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें