इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेस के लुक शेयर करने का ट्रेंड चल रहा है। हर सेलिब्रिटी पार्टी से लेकर रेड कार्पेट लुक को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कॉस्टयूम से लेकर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट की सारी जानकारियां अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर करती हैं। लोग सेल्ब्स के इन लुक्स को पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं, लेकिन बहुत बार उन्हें इसके चलते ट्रोल का शिकार भी होना पड़ता है।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेस की ड्रेस और उनके मेकअप को लेकर ट्रोल करने का ट्रेंड बन चुका है। आए दिन कोई न कोई सेलिब्रिटी इसका शिकार हो रहा है। आज हम आपको 2018 के ऐसी सेलिब्रिटीज के बारें में बताने जा रहे हैं जो अपने फैशन सेंस को लेकर सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के शिकार हुए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
disha patani
ट्रोलिंग के शिकार हुए सेलेब्स में सबसे पहला नाम आता है दिशा पाटनी का। उन्होंने अपने फैंस को दिवाली विश करते हुए अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गई थीं। दिशा की इस तस्वीर पर कुछ ही घंटों में भद्दे कमेंट्स की लाइन लग गई थी, जिसे देखते हुए उन्हें अपने इस पोस्ट से कमेंट्स ही म्यूट करने पड़ गए।
विज्ञापन
3 of 9
ranveer singh
- फोटो : instagram
रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहते हैं। लगभग हर लुक के लिए ट्रोल होने के बावजूद उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं है। साल 2018 में हुए 63वें जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान रणवीर का ड्रेस काफी चर्चा में आया था। इस दौरान उन्होंने अजीबोगरीब सूट पहना था, जिस पर 90 के दशक की उनकी पसंदीदा फिल्मों के पोस्टर छपे हुए थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने रणवीर के इस ड्रेस का जमकर मजाक उड़ाया था।
4 of 9
kangana ranaut
- फोटो : instagram
एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंची थीं कि उसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा होने लग गई थी। इस इवेंट के दौरान उन्होंने पिंक कलर की फैदर ट्यूब ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें एक तरफ फैदर लगा था और दूसरी तरफ कुछ नहीं था। बस इसी वजह से उनकी यह ड्रेस काफी रिवीलिंग लग रही थी। एक तरफ फैदर न होने के कारण उनका बस्ट एरिया और क्लीवेज साफ दिख रहा था, जिसे लेकर लोगों ने उनकी तस्वीरों पर गंदे कमेंट्स किए थे।
विज्ञापन
5 of 9
priyanka chopra
इस लिस्ट में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। सोशल मीडिया पर लोगों को उनके जूते एक आंख नहीं पसंद आए थे। इस दौरान उन्होंने ग्रे ट्राउजर-शर्ट के साथ ओरेंज शूज कैरी कर रखे थे, जो लोगों को Mismatch लग रहे थे। प्रियंका के इस लुक को उनका सबसे खराब लुक बताया गया था।
विज्ञापन
6 of 9
malaika arjun
- फोटो : instagram
प्रियंका के अलावा अपने बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर मलाइका भी अपने जूतों को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। अर्जुन कपूर के साथ डिनर डेट पर जाते हुए मलाइका हमेशा की तरह जबरदस्त लग रही थीं। इस दौरान उन्होंने हाई वेस्ट ब्लैक पैंट और फॉक्स लैदर जैकेट कैरी की हुई थी। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मैटेलिक जूते पहने हुए थे, जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आए थे।
विज्ञापन
7 of 9
parineeti chopra
- फोटो : instagram
अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का प्रमोशन करने पहुंची परिणीति ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। उनकी यह ड्रेस उन्हें काफी टाइट आ रही थी। इस ड्रेस में जब उनकी फोटो सोशल मीडिया पर आईं तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
8 of 9
priyanka chopra
- फोटो : instagram
इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का एक और लुक है जिसके चलते लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। प्रियंका का यह लुक Met Gala रेड कार्पेट का है। इस दौरान उन्होंने डिजाइनर राल्फ लॉरेन का डिजाइन किया हुआ मरून रंग का वेलवेट ट्रेन गाउन पहना हुआ था, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। सोशल मीडिया पर प्रियंका के इस ड्रेस को लेकर मीम वायरल होने लगे थे।
बॉलीवुड की ग्लैमरस मॉम और करीना कपूर अपने स्टाइल और जबरदस्त फैशन सेंस को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं, लेकिन बीते साल फैशन को लेकर वह भी एक गलती कर बैठीं। करीना के इस लुक में वह ओवरसाइज रफल शर्ट के साथ थाई स्लिट फिट स्कर्ट पहने नजर आई थीं। जो बिल्कुल मिसमैच लग रही थी। सोशल मीडिया पर करीना से हर किसी ने इसे लेकर सवाल किया। इसके अलावा उनकी स्कर्ट इतनी टाइट थी कि उनका पेट और बैक काफी भद्दे लग रहे थे। फैंस ने करीना की इस ड्रेस को अब तक की सबसे भद्दी ड्रेस बताया था।