बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा काफी समय से अपने बदलते लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। इंडस्ट्री में एंट्री के समय से लेकर आज उनकी फिटनेस में जमीन-आसमान का फर्क देखने को मिलता है। खुद को फिट बनाने के लिए सोनाक्षी ने कड़ी मेहनत की और आज इसका नतीजा आपके सामने है। आज सोनाक्षी का नाम हॉट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। इन दिनों सोनाक्षी का एक लुक काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद हॉट नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
अपने इस लेटेस्ट लुक में सोनाक्षी ने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है जिसमें वह बेहद ग्लैमर्स और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उनके इस हॉट लुक की तस्वीरों को फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर कैप्शन में लिखा है ''ब्यूटी इन ब्लैक''।
विज्ञापन
3 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
अपने लुक को पूरा करने के लिए सोनाक्षी ने न्यूड मेकअप किया हुआ है। इसके अलावा बात करें उनके हेयरस्टाइल की तो उन्होंने बन बनाया हुआ है जो उन पर काफी फब रहा है।
4 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर लोग सोनाक्षी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जमकर उनकी तारीफ की है। कोई उन्हें खूबसूरत बता रहा है तो कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है।
बता दें, इससे पहले सोनाक्षी का 'कॉस्मोपॉलिटन' मैगजीन के दिसंबर 2018 संस्करण के लिए कराया गया जबरदस्त फोटोशूट भी काफी सुर्खियों में रहा था। इसमें उनका हॉट लुक काबिल-ए-तारीफ था।