हर दुल्हन के बक्से में कम से कम एक बनारसी साड़ी तो होती ही है। कहते हैं, एक मां बेटी को अपने संस्कारों के रूप में बनारसी साड़ी देती है। वाराणसी देन बनारसी साड़ी आमतौर पर मुगल सल्तनत से प्रेरित फ्लोरल या बूटी प्रिंट में मिलती है। बनारसी साड़ियों की चार वैराइटी होती है- प्योर सिल्क, ऑरगंजा, जॉर्जेट और शत्तीर
रिसेप्शन में सिल्क की बनारसी साड़ी पहनकर अनुष्का शर्मा ने ना सिर्फ सबका दिल जीता है बल्कि उन बुनकरों की भी मदद की है जिन्होंने इस ट्रेडिशन को बरकरार रखा है। अनुष्का के अलावा कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने बनारसी सिल्क में अपने जलवे बिखेरे हैं...
विज्ञापन
2 of 11
Sridevi
एक से बढ़कर एक साड़ी पहनकर आज की अभिनेत्रियों को स्टाइल और खूबसूरती के मामले में कड़ी टक्कर देती हैं श्रीदेवी। करवाचौथ के मौके पर जब वह सब्यसाची की डिजाइनर बनारसी साड़ी में नजर आईं तो लोगों की सांसें थम गईं।
विज्ञापन
3 of 11
Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण ने एक स्टोर के लिए लाल रंग की बनारसी साड़ी में फोटोशूट कराया। जब से इसकी फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई उनकी शादी की अटकलें शुरू हो गईं। उनके इस लुक की तुलना अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन लुक से भी होने लगी।
4 of 11
Deepika Padkunone
फिल्म 'पद्मावती' के प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण ने बनारसी साड़ी को बखूबी कैरी किया। ट्रेडिश्नल लुक के लिए उन्होंने ब्लाउज की डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट किया।
विज्ञापन
5 of 11
Sonam Kapoor
एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए बॉलीवुड की फैशन चाइल्ड सोनम कपूर ने चटक हरे रंग की बनारसी साड़ी चुनी। इस इवेंट में उन्होंने रेखा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया। रेखा को सम्मान देने के लिए उन्होंने उनकी तरह ही साड़ी और गहनों को कैरी किया।
विज्ञापन
6 of 11
Madhuri Dixit
नीले रंग की बनारसी साड़ी में माधुरी दीक्षित बखूबी जलवे बिखेर रही हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने अपने पति को राम नेने को जन्मदिन की बधाई दी थी।
विज्ञापन
7 of 11
Sonam Kapoor
एक स्टोर के लिए सोनम कपूर ने बनारसी साड़ी में फोटोशूट कराया।
8 of 11
Madhuri Dixit
गुलाबी रंग की इस बनारसी साड़ी में भी माधुरी दीक्षित बेहद दिलकश लग रही हैं। भारी-भरकम जूलरी की जगह ईयरिंग और ब्रेसलेट से उन्होंने अपने लुक को एक्सेसराइज किया।
9 of 11
Vidya Balan
साड़ी को पॉपुलर बनाने में रेखा, किरण खेर और श्रीदेवी के साथ-साथ विद्या बालन का भी योगदान रहा है। अवॉर्ड फंक्शन हो या फिल्म प्रमोशन वह ज्यादातर साड़ी में ही नजर आती हैं। इस तस्वीर में विद्या काटन ज्योर्जेट बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं।
10 of 11
Jacqueline Fernandez
अमिताभ बच्चन के घर हुई एक दिवाली पार्टी में जैकलीन फर्नांडीज गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।