फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस से निकलते ही सपना चौधरी ने कराया मेकओवर, अब नए रूप में बिखेरेंगी जलवे

Wed, 27 Dec 2017 09:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sapna Chaudhary
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 11 से बाहर आते ही हरियाणा की सिंगिंग सेनसेशन सपना चौधरी का सेलिब्रिटी स्टेटस बढ़ गया है। अब वह एक घंटे की परफॉर्मेंस के लिए एक लाख रुपये लेती हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी सीरियल्स तक में वह नजर आने लगी हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Sapna Chaudhary
सपना चौधरी धीरे-धीरे ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा बनती जा रही हैं। इन दिनों वह अभय देओल के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इससे पहले वह दो फिल्मों के लिए आइटम सॉन्ग भी कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Sapna Chaudhary
हाल ही में सपना चौधरी 'कलर्स' के सुपरहिट शो 'लाडो-2' में आइटम सॉन्ग पर ठुमके लगाती नजर आई हैं। इसके अलावा लोकप्रिय फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने भी उनके साथ काम करने की बात कही है। माना जा रहा है कि सपना फिल्म 'रेस-3' या 'एबीसीडी-3' में ठुमके लगाती नजर आ सकती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Sapna Chaudhary
कुछ दिन पहले दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ की गोधन सेवा समिति के भूमि पूजन प्रोग्राम में सपना चौधरी पहुंची थीं। प्रोग्राम शुरू हुआ तो सपना ने भक्ति गानों पर डांस शुरू कर दिया। लेकिन वहां जुटी भीड़ ने डिमांड की कि वह अपने गानों पर डांस करें। दर्शकों की बात मानते हुए सपना ने अपने बोल्ड अंदाज में परफॉर्म किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें