फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट फ्रेंड की शादी है तो चुनें ऐसा लहंगा और जूलरी, सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे

Tue, 26 Dec 2017 10:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Wedding Fashion - फोटो : Instagram
अगर आपकी बेस्ट फ्रेंड या किसी खास रिश्तेदार की शादी आने वाली है और आप कपड़ों और जूलरी की शॉपिंग करने जा रही हैं, तो आपको इन लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स का ख्याल जरूर रखना चाहिये...
विज्ञापन

2 of 7
Wedding Fashion - फोटो : Instagram
अगर शादी दिन के वक्त और ओपन एरिया में हो रही है तो हल्के पेस्टल रंग के कपड़े चुनें। अगर आप साड़ी या लहंगा जैसे ट्रेडिशनल कपड़ों में भी ट्रेंडी दिखना चाहती हैं तो ब्लाउज की डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट करें। कम से कम दुपट्टा या फिर साड़ी के आंचल को अलग तरह से कैरी करें।
विज्ञापन

3 of 7
Sari - फोटो : Instagram
कॉकटेल पार्टी हो, दिन का कोई फंक्शन हो या रात में जश्न हो, आप शिल्पा शेट्टी और मीरा राजपूत की तरह प्लेन साडी़ के साथ भड़कीले सुनहरे रंग के ब्लाउज को टीम अप करें। मनीष मल्होत्रा द्वारा स्टाइल की गई ऐसी साड़ी हर महिला के वार्डरोब में होनी चाहिए। ऐसी साड़ियों को ब्लाउज या जूलरी के साथ एक्सपेरिमेंट करके अलग अलग मौकों पर पहना जा सकता है।

4 of 7
Nia Sharma - फोटो : Instagram
अगर आप ट्रेंडी और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो पॉकेट वाला लहंगा ट्राई करें। इन दिनों स्कर्ट स्टाइल के लहंगे ट्रेंड में हैं। पार्टी अगर दिन की हो तो कम से कम जूलरी पहनें। रात के फंक्शन के लिए डार्क रंगों को तरजीह दें। 
विज्ञापन

5 of 7
Karishma Tanna - फोटो : Instagram
अगर आप नया लहंगा नहीं खरीदना चाहतीं और कम पैसों में ही वर्ल्ड बेस्ट दिखना चाहती हैं तो उसका उपाय भी है हमारे पास। आप बस मार्केट से चौड़ी पट्टी वाली ऐसी( कोर्सेट) बेल्ट लें और अपनी गाउन पर इस बेल्ट की मदद से हेवी दुपट्टे को बांधें। आप पार्टी में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखेंगी।
विज्ञापन

6 of 7
Mira Rajput - फोटो : Instagram
प्लेन या पुराने लहंगे के साथ स्टोन वाली हेवी जूलरी पहनें। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने बड़ी खूबसूरती से अपनी शादी वाले गहनों को अंजू भंडारी की डिजाइनर कामदारी लहंगे के साथ पहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sonam Kapoor - फोटो : Instagram
अगर आपके पास वक्त कम है (और पैसा ज्यादा है) तो बस एक बढ़िया सी बनारसी साड़ी खरीद लें। यकीन मानिये ये आइटम कोई कपड़ा नहीं, बल्कि 'इंवेस्टमेंट' है। 

पढ़ें: सिर्फ अनुष्का ही नहीं, बनारसी साड़ी में इन बॉलीवुड हसीनाओं ने भी बरपाया है कहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें