स्टार परिवार अवार्ड्स 2018 का आयोजन शनिवार को मुंबई में किया गया। अब जब अवॉर्ड नाइट हो तो सितारों का जमावड़ा लगना लाजमी है। ऐसे में आप यह जानने को उत्सुक होंगे कि आपके फेवरेट टीवी स्टार्स किस अंदाज में नजर आए। वैसे तो आवार्ड नाइट में पहुंचे सभी सितारों ने एक से बढ़कर एक डिजाइनर आउटफिट पहनी, मगर कुछ सितारों की ड्रेस बेहद अजीबोगरीब थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
star pariwar awards
'कसौटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा का रोल अदा कर रहीं एक्ट्रेस एरिका फर्नाडिस इस दौरान ग्रे कलर की ड्रेस में नजर आईं। इस पर हुआ वर्क ड्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। ये पोशाक उन पर खूब फब रही थी।
विज्ञापन
3 of 8
star pariwar awards
गोल्डन गाउन में हिना बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। अवार्ड फंक्शन में हिना 'दिलबर' गाने पर थिरकती भी नजर आईं।
4 of 8
star pariwar awards
'ये है मोहब्बतें' फेम ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने स्टनिंग लुक्स से सबको अपना दीवाना बना लिया। इस दौरान उन्होंने वाइलेट कलर का ड्रेस पहना हुआ था।
विज्ञापन
5 of 8
star pariwar awards
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा यानि शिवांगी जोशी ने रेड कारपेट पर धमाकेदार एंट्री ली। इस दौरान उन्होंने लाल रंग का गाउन पहना हुआ था और वह इसमें स्टनिंग लग रही थीं।
विज्ञापन
6 of 8
star pariwar awards
टीवी शो 'कयामत की रात' में नजर आने वाली करिश्मा तन्ना इस दौरान गोल्डन हॉल्टर नेक गाउन में खुले बाल कर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स कैरी किए हुए थे।
विज्ञापन
7 of 8
star pariwar awards
स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो इश्कबाज की अनिका यानी कि सुरभि चंदना का ड्रेस बहुत आउट डेटेड लग रहा था। इस दौरान वह व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं।