बॉलीवुड के किंग खान के बेटे आर्यन और बेटी सुहाना स्टाइल के मामले में हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। आर्यन 20 साल के है और विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। देखते ही देखते आर्यन के हाव भाव और लुक में काफी बदलाव आता चला गया हालांकि कई तस्वीरों में वह एकदम अपने पापा शाहरुख खान की तरह ही दिखाई देते हैं। तो चलिए आज आप आपको आर्यन की ऐसी 5 तस्वीरें दिखाते है जो यह साबित कर देंगी समय के साथ काफी बदल गए हैं आर्यन।
विज्ञापन
2 of 6
aryan khan
आर्यन की बचपन की तस्वीरों को देखेेंगे तो आपको उनमें शाहरुख खान की छवि कहीं खोई हुई दिखाई देगी। शुरुआती दौर में उन्हें देखकर लोग अक्सर कहते थे वह लुक के मामले में बिल्कुल मां गौरी पर गए हैं। आर्यन की यह तस्वीर उसी वक्त की है जब उनमें गौरी की छाप दिखाई देती थी।
विज्ञापन
3 of 6
aryan khan
आर्यन को बचपन से ही वह सुख सुविधाएं आसानी से मिल गई जिसे पाने के लिए शाहरुख खान को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आर्यन ने किंग खान का स्टारडम बहुत पास से देखा है और यही स्टारडम काफी हदतक उनके लुक में बदलाव की वजह बना। आर्यन की यह तस्वीर उस वक्त की है जब वह किंग खान के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
4 of 6
aryan khan
आर्यन ने कपड़ों से लेकर अपने हेयरस्टाइल में भी काफी बदलाव किया। यहां तक कि हेयरस्टाइल के मामले में अपने पापा शाहरुख को भी कॉपी करने लगे थे। यकीन नहीं आ रहा तो आर्यन और किंग खान की इस तस्वीर को देखिए, जिसमें दोनों का हेयरस्टाइल काफी हद तक एक जैसा लग रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
aryan khan
20 साल के आर्यन सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं। अब जरा इस तस्वीर को देखिए जिसमें आर्यन शाहरुख की तरह ही काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। जिसमें उनके खड़े होने के स्टाइल से लेकर कपड़े पहनने का तरीका भी किंग खान से प्रेरित लगता है।
आर्यन काफी स्टाइलिश हैं जिसका सबूत अक्सर उनकी वायरल तस्वीरों से मिल जाता है। ऐसे में शाहरुख और आर्यन की तस्वीरों देखकर इतना जरूर कह सकते हैं कि आर्यन अभी से शाहरुख खान के नक्शे कदम पर चल रहे हैं।