दिवाली में अब कुछ ही दिन बाकी है और बॉलीवुड में हर तरफ दिवाली पार्टी के जश्न की शुरुआत हो चुकी है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने करीबी दोस्तों के लिए अपने घर दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां पहुंचीं।
विज्ञापन
2 of 6
Shahrukh Khan Diwali bash 2018
- फोटो : Instagram
इस खास मौके पर शाहरुख ब्लैक शेरवानी में नजर आए, वहीं गौरी खान ने भी पार्टी के लिए ब्लैक कलर चुना। इस दौरान गौरी ने ब्लैक लहंगा पहना, जिसमें वह इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उनसे नजरे हटाना भी मुश्किल हो रहा था। सिर्फ शाहरुख और गौरी नहीं पार्टी में बहुत सारे स्टार्स ब्लैक कलर में जलवा बिखेरते नजर आए।
विज्ञापन
3 of 6
shah rukh khan diwali party
- फोटो : Instagram
इस पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा में रही कटरीना कैफ। उन्होंने इस दौरान सब्यसाची द्वारा डिजाइन काली साड़ी पहनी थीं, जिसके ब्लाउज की चर्चा हर तरफ हो रही है। दरअसल कटरीना का ब्लाउज को पहली बार में देखकर लग रहा है जैसे उन्होंने ब्लाउज को उल्टा पहना है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है उनके ब्लाउज का डिजाइन ही ऐसा है।
4 of 6
shah rukh khan diwali party
- फोटो : Instagram
शाहरुख खान की प्री-दिवाली पार्टी में करीना कपूर खान ने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन ब्लैक और गोल्डन लहंगा पहना है जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद सुंदर नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
shah rukh khan diwali party
- फोटो : Instagram
आलिया भट्ट ने भी पार्टी की थीम को फॉलो करते हुए Shyamal & Bhumika का ब्लैक लहंगा पहना, जिसके साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया और छोटी सी बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए आलिया ने गोल्डन रंग के इयरिंग पहने हुए हैं।
पार्टी में मलाइका ब्लैक और गोल्डन लहंगे में कहर ढा रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गोल्डन हैवी इयररिंग्स और मांग टीका लगाया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने बालों में चोटी बनाकर गजरा भी लगा रखा है।