फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुई धागा' प्रमोशन के दौरान अनुष्का शर्मा ने पहने ये 4 जबरदस्त ड्रेस, क्या आपने देखी तस्वीरें

Sat, 15 Sep 2018 11:44 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma
'फैशन के पैशन' कॉलम में आज हम बात करेंगे अनुष्का शर्मा की। अनुष्का की 'सुई धागा' जल्द रिलीज होने वाली है। इन दिनों फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनुष्का शर्मा के एक से बढ़कर एक ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। प्रमोशन के दौरान अनुष्का ने जबरदस्त ड्रेसेस पहनी हैं जो आपका भी दिल जीत लेगी। तो चलिए फैशन के पैशन कॉलम में हम आज आपको अनुष्का शर्मा के अलग अलग लुक दिखाते हैं जिसने इस हफ्ते सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 5
anushka sharma
बनारसी प्रिंट पेंट
फिल्म 'सुई धागा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब अनुष्का सबसे पहली बार दिखाई दी तो उन्होंने बनारसी प्रिंट पेंट कैरी की थी जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खीचा था। इस पेंट के साथ अनुष्का ने नेवी ब्लू कलर का टॉप पहना था। अगर आप भी कुछ यूनिक ट्राई करना चाहते हैं तो बनारसी फैब्रिक में पेंट स्टिच करा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma
फ्लेयर्ड पेंट  
इन दिनों फ्लेयर्ड पेंट का चलन वापस आ गया है। यहां तक कि इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस की फ्लेयर्ड पेंट पहली पसंद बनी हुई है। सुई धागा के प्रमोशन के दौरान अनुष्का ने भी वन शोल्डर टॉप के साथ डैनिम फ्लेयर्ड पेंट कैरी की थी, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थी।

4 of 5
anushka sharma
स्ट्राइप्ड प्रिंटेड ड्रैस
स्ट्राइप्ड प्रिंटेड ऑफशोल्डर टॉप और मैचिंग वाइड लेग्ड स्ट्राइप्ड पेंट में अनुष्का कमाल की लग रही है। खुले बाल और हल्के मेकअप में वह क्यूट लग रही हैं। अनुष्का का ये ड्रेस लेबल अस्तु ने डिजाइन किया है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने Christian Louboutin शूज पहने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka sharma
ट्राइबल आर्ट वर्क applique wrap कमीज में अनुष्का बिल्कुल अलग लुक में नजर आईं। उनकी हेयरस्टाइल और सिल्वर झुमके उनके लुक को और भी आकर्षक बनाने का काम कर रहे हैं। ब्लैक कलर का उनका ये सूट किसी फंक्शन के लिए बढ़िया ऑप्शन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें