मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में भव्य तरीके से बप्पा को घर लाया गया। इस खास मौके में बॉलीवुड, बिजनेस, स्पोर्ट्स और राजनीति जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान हर कोई ट्रेडिशनल अवतार में नजर आया। आइए देखते हैं पार्टी में किसने क्या पहना...
विज्ञापन
2 of 6
ambani party pics
इस दौरान मुकेश अंबानी की वाइफ अनीता अंबानी ने महरून कलर के लहंगे के साथ चोकर नेकपीस पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
विज्ञापन
3 of 6
ambani party pics
गणेश चतुर्थी के इस खास मौके पर मुकेश के घर आरती करने कपूर बहनें करीना और करिश्मा भी पहुंची। इस दौरान दोनों बहनों ने फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा के डिजायन किए हुए सलवार कुर्ता पहना। करीना कपूर पीले रंग के शॉर्ट कुर्ते के साथ सरारा और गुलाबी कलर के डुपट्टे में नजर आईं। करीना के ड्रेस का कलर कॉम्बिनेशन बहुत शानदार लग रहा था। वहीं करिश्मा पीले रंग की चूड़ीदार सलवार में नजर आईं।
4 of 6
ambani party pics
मुकेश अंबानी के घर गणपति पूजा में सचिन तेंदुलर पत्नी अंजली और बेटे के साथ पहुंचे। सचिन ने इस दौरान ऑरेंज कलर के कुर्ते के साथ क्रीम चूडीदार पायजामा पहना था। बात करें अंजली की तो उन्होंने ग्रीन-ब्लू कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। लाइट मेकअप के साथ खुले बालों में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।
विज्ञापन
5 of 6
ambani party pics
इस खास मौके पर शाहरुख-गौरी भी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए। शाहरुख ने व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहना था, वहीं गौरी खान व्हाइट कलर की ड्रेस में कहर ढा रही थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए गौरी ने लाइट मेकअप और बालों को खुला रखा था।