फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LFW 2019: चाचा अनिल कपूर और रणवीर सिंह के साथ रैंप पर उतरीं जाह्नवी, ब्लैक आउटफिट में ढा रहीं कहर

Sun, 03 Feb 2019 12:09 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Janhvi Kapoor - फोटो : instagram
जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद से ही लगातार लाइमलाइट में रहती हैं। कभी वह किसी फैशन मैगजीन के कवर पर तो कभी फैशन शो में जलवा बिखेरती नजर आती हैं। हाल ही में वह एक बार फिर रैंप वॉक करती नजर आईं, लेकिन इस बार नजारा कुछ अलग ही था। दरअसल, पहली बार जाह्नवी चाचा अनिल कपूर संग रैंप वॉक करती नजर आईं, जो लोगों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।
विज्ञापन

2 of 5
Janhvi Kapoor
यह नजारा तब और खास हो गया जब अनिल कपूर ने गेस्ट सीट पर बैठे रणवीर सिंह को भी रैम्प पर वॉक करने के लिए बुला लिया। इसके बाद तीनों ने एक साथ रैंप वॉक किया। बता दें, इस दौरान अनिल कपूर और जाह्नवी डिजाइनर राघवेंद्र राठौर के लिए शो स्टॉपर बने।
विज्ञापन

3 of 5
Janhvi Kapoor
इस दौरान जाह्नवी ने फुल स्लीव्ड ब्लैक आउटफिट कैरी कर रखी थी, जिसमें वह बेहद स्टनिंग लग रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगा रही थी और स्टेटमेंट इयरिंग कैरी कर रखे थे।

4 of 5
anil kapoor
वहीं, अनिल ने भी जाह्नवी का मैचिंग ब्लैक कुर्ता पजामा पहन रखा था। दोनों के आउटफिट किसी इवनिंग पार्टी के लिए परफेक्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anil kapoor
बता दें कि रैम्प वॉक करने के बाद जैसे ही जाह्नवी डिजाइनर राघवेंद्र के साथ पीछे मुड़ीं तो अनिल और रणवीर ने बैकग्राउंड में बज रही धमाकेदार धुन पर डांस करना शुरू कर दिया। जाह्नवी ने पीछे मुड़कर दोनों को इस मस्तीभरे अंदाज में देखा और वह मुस्कुरा दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें