फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश अंबानी की पार्टी में रंग जमाने में फेल हो गईं ये 2 एक्ट्रेस, मलाइका ने मारी बाजी

Sun, 03 Mar 2019 06:02 PM IST
Sumit kumar फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akash ambani pre wedding pics
स्विट्जरलैंड में आकाश अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भारत वापस लौट आए हैं। इस पार्टी की ज्यादा तस्वीरें सामने नहीं आई थीं, लेकिन अब कई सेलेब्स के लुक सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा खुशी कपूर और मलाइका अरोड़ा के लुक की हो रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें आलिया से लेकर करिश्मा कपूर की अनदेखी तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt
बेबी पिंक कलर के लहंगे में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आलिया के लिए इस खूबसूरत लहंगे को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था। लहंगे की स्कर्ट और दुपट्टा बेबी पिंक कलर का था जबकी चोली थोड़े डीप पिंक कलर की शिमर में थी। आलिया ने कानों में बड़े-बड़े झुमके पहने थे और साथ में बालों को खुला किया हुआ था। सोशल मीडिया पर लोगों को आलिया का यह लुक कुछ खास नहीं लगा। लोगों का कहना है कि आलिया कुछ और अच्छा भी पहन सकती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
karishma kapoor
करिश्मा कपूर ने भी मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। करिश्मा के लहंगे की स्कर्ट का कलर रानी पिंक कलर का था जबकि चोली और दुपट्टा ब्लैक कलर में नेट का था। फुल स्लीव्स चोली पर आखिर में गोल्डन वर्क किया हुआ था और कुछ ऐसा ही दुपट्टे के आखिरी सिरे पर भी गोल्डन वर्क किया हुआ था। आलिया की ही तरह करिश्मा ने भी कानों में ब्लैक और पिंक कलर की बड़ी सी इयररिंग पहन रखी थी और हेयरस्टाइल में चोटी बना रखी थी।

4 of 5
khushi kapoor
खुशी ने फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ थाई हाई स्लिट गाउट पहना है। इस गाउन के साथ उन्होंने मैचिंग एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट भी कैरी की है। अपने लुक को पूरा करने के लिए खुशी ने न्यूड मेकअप के साथ बालों को खुला किया हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने बहुत प्यारे इयरिंग्स और गोल्डन हील्स के साथ अपने इस ड्रेस को टीम अप किया। सोशल मीडिया पर खुशी की ये तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora
मालइका के लुक की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है। इस पार्टी में वह अर्जुन कपूर संग नजर आई थीं। उन्होंने रोहित बल का डिजाइन किया हुआ मरून का जैकेट लहंगा पहना था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने न्यूड लिप्सटिक के साथ मांग टीका लगा रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें