फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश अंबानी की प्री वेडिंग में बेहद खूबसूरत दिखीं श्री देवी की बेटी खुशी कपूर

Sun, 03 Mar 2019 04:38 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
khushi kapoor
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भले ही अभी फिल्मों की दुनिया से दूर हैं, लेकिन अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस को लेकर वह हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर खुशी की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो आकाश अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
khushi kapoor
इन तस्वीरों में खुशी ने फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ थाई हाई स्लिट गाउट पहना है। इस गाउन के साथ उन्होंने मैचिंग एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट भी कैरी की है।
 
विज्ञापन

3 of 5
khushi kapoor
अपने लुक को पूरा करने के लिए खुशी ने न्यूड मेकअप के साथ बालों को खुला किया हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने बहुत प्यारे इयरिंग्स और गोल्डन हील्स के साथ अपने इस ड्रेस को टीम अप किया। सोशल मीडिया पर खुशी की ये तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।
 

4 of 5
khushi kapoor
खुशी का एक और लुक काफी वायरल हो रहा है। अपने इस लुक के लिए खुशी ने पीच कलर का स्ट्रेपलेस रोज गोल्ड Bazza Alzouman गाउन पहना है। सोशल मीडिया पर लोग उनके फैशन सेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
khushi kapoor
अपने इस लुक को शानदार बनाने के लिए उन्होंने बन बनाया हुआ है। उनके हाथ में ब्रॉन्ज कलर का क्यूट कल्च था। इसके साथ ही गले में डायमंड नेकलेस उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। खुशी की इन तस्वीरों को देखने के बाद हर किसी को बॉलीवुड में उनकी एंट्री का इंतजार है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें