फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या से कम नहीं हैं बेटी आराध्या, 6 साल की उम्र में रैंप पर उतरी और मां को दे दी मात

Sun, 07 Oct 2018 01:14 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai bachchan
बॉलीवु़ड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन आए दिन अपनी बेटी आराध्या के साथ स्पॉट होती रहती हैं। ऐश्वर्या ज्यादातर जगहों पर बेटी को साथ ही लेकर जाती हैं। दोनों के बीच खास बॉन्डिंग को लेकर ये जोड़ी अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में एक फैशन शो के दौरान मां-बेटी की ये खास बॉन्डिंग एक बार फिर देखने को मिली।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
aishwarya rai bachchan
शुक्रवार को फैशन वीकेंड इंटरनेशनल 2018 में ऐश्वर्या ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का व्हाइट एंड रेड हैवी प्रिंसेस गाउन पहनकर रैंप पर जलवा बिखेरा। इस बीच जो सबसे खास बात थी वह यह कि इस दौरान वह अकेली नहीं बल्कि उनकी बेटी आराध्या भी उनके साथ थी।
विज्ञापन

3 of 5
aishwarya rai bachchan
रैंप पर ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया पर हर तरफ फैशन शो की इनसाइड वीडियोज और फोटोज छाई हुई हैं जिसमें ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या के साथ बेहद शानदार केमेस्ट्री देखने को मिली।

 

4 of 5
aishwarya rai bachchan
ये पहला मौका था जब आराध्या अपनी मॉम के साथ रैंप वॉक करती दिखाई दीं। इतना ही नहीं दोनों की एक बहुत खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है जिसमें मां-बेटी एक-दूसरे को लिप्स पर किस भी करती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aishwarya rai bachchan
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आराध्या रैंप पर वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। वह कभी सीधी चलती हैं तो कभी पीछे की ओर चल रही हैं। वहां बैठे लोग उन्हें चीयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें