मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्रि में अब कुछ समय ही बचा है। इस बार शरदीय नवरात्रि 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। बाजार सज चुके हैं, घरों में तैयारियां शुरू होने वाली हैं। क्या आप जानते हैं नवरात्र में रंगों का बहुत अधिक महत्व होता है। नवरात्रि में हर दिन मां के 9 स्वरूपों की पूजा होती है। पूजा करने के लिए मां के स्वरूप के अनुसार कपड़ों के रंग का चयन करना अच्छा होता है और आपकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती है। आगे की स्लाइड्स में जानें किस दिन किस रंग के कपड़े पहने।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
yellow saari
शैलपुत्री
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से लाभ मिलता है।
विज्ञापन
3 of 11
navratri day colors
ब्रह्माचारिणी
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा होती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहन कर पूजा करना शुभ होता है।
4 of 11
sridevi
चंद्रघंटा
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन ग्रे(स्लेटी) रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से आपके सारे बिगड़े काम बनने लगेंगे
विज्ञापन
5 of 11
navratri day colors
कुष्मांडा
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए। मां कुष्मांडा को नारंगी रंग काफी प्रिय है।
विज्ञापन
6 of 11
white saari
स्कंदमाता
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंद माता की पूजा होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहन कर पूजा करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
7 of 11
navratri day colors
कात्यायनी
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।
8 of 11
blue saree
कालरात्रि
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। इस दिन नीले रंग के कपड़े पहन कर पूजा करना शुभ माना जाता है।
9 of 11
pink saree
महागौरी
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करना अच्छा माना जाता है।
10 of 11
navratri day colors
सिद्धिदात्री
नवरात्रि के नौवें यानी आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।
आखिर में हम आपको बताना चाहेंगे कि नवरात्रि के दौरान कभी भी गलती से काले रंग के कपड़े धारण नहीं करने चाहिए। काले कपड़ों को अशुभ माना जाता है। इसलिए नौ दिनों तक काले रंग के कपड़े पहनने से परहेज करें।