किसी पार्टी में अपने साड़ी लुक से राॅक करने का इरादा है और आप कंफ्यूज हैं कि कौन सी साड़ी पहने। आपके पास साड़ियां तो बहुत सारी हैं लेकिन अगर आप अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस जैसा दिखना चाहते हैं तो आपके वॉर्डरोब में सिल्वर साड़ी जरूर होनी चाहिए। सिल्वर साड़ी इन दिनों ट्रेंड में है। लगभग हर एक्ट्रेस सिल्वर साड़ी में नजर आ रही हैं। सिल्वर साड़ी में आपका लुक ग्लैमरस और मॉडर्न आता है। इन दिनों माधुरी दीक्षित से लेकर जैकलीन और मौनी राॅय से लेकर सामंथा अक्किनेनी तक सिल्वर रंग की साड़ी पहन कर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। उनके इस लुक को फैंस ने काफी पसंद किया। अगर आप भी सिल्वर साड़ी पहनने की सोच रहे हैं तो इन अभिनेत्रियों से सिल्वर साड़ी कैरी करने को लेकर कुछ टिप्स ले सकते हैं, जिससे आप खूबसूरत दिखने के साथ ही फैशनेबल भी दिखेंगी। अगली स्लाइड्स में देखिए एक्ट्रेसेस का सिल्वर साड़ी लुक।