फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Hacks : शॉर्ट ड्रेस में रहना है कंफर्टेबल तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होंगी असहज

Thu, 25 May 2023 05:31 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप शॉर्ट ड्रेस पहन कर कंफर्टेबल नहीं रहतीं तो आपको इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
शाॅर्ट ड्रेस - फोटो : Instagram/prachidesai
Fashion Hacks : पार्टी और डेट पर जाने के अलावा आज के समय में लड़कियां ऑफिस भी शॉर्ट ड्रेस पहन कर जाना पसंद करती हैं। शॉर्ट ड्रेस में कुछ लड़कियां तो काफी कंफर्टेबल रहती हैं, पर परेशानी उनके सामने आती है जो ऐसे आउटफिट को पहनकर असहज महसूस करती हैं। कई बार ऐसा होता है कि किसी के कहने पर लड़कियां शॉर्ट ड्रेस पहन तो लेती हैं, पर वो उसे पहन पर काफी अनकंफर्टेबल रहती हैं। उनके हाव-भाव से ही ये पता लग जाता है कि वो उस ड्रेस में असहज हैं।

इसी के चलते लड़कियां शॉर्ट ड्रेस पहनना या तो बिल्कुल छोड़ देती है या उसका पूरा लुक ही बदल देती हैं। इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जिनको अपनाकर आप शॉर्ट ड्रेस पहनने के बाद भी कंफर्टेबल रहेंगी। इसके लिए बस आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना है। इन टिप्स को फॉलो करके आप शॉर्ट ड्रेस पहन कर भी कॉन्फिडेंट दिखेगीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Short dress - फोटो : iStock
ड्रेस के साथ पहनें स्टॉकिंग्स

अगर आप शॉर्ट ड्रेस पहन कर असहज महसूस करती हैं तो ड्रेस के नीचे स्टॉकिंग्स कैरी कर सकती हैं। इसे पहनकर आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

3 of 5
Short dress - फोटो : istock
ड्रेस के नीचे पहनें शॉर्ट्स

अगर आप अपनी ड्रेस के अंदर शॉर्ट्स पहनेंगी तो आपको डांस करने में परेशानी नहीं होगी। शॉर्ट्स कैरी करने के बाद आप आराम से कहीं भी उठ-बैठ सकती हैं। 

4 of 5
high heels
हील्स का रखें ध्यान

अगर आप शॉर्ट ड्रेस में असहज महसूस करती हैं तो हाई हील्स या ऐसे फुटवियर ना पहनें, जिसे बार-बार सही करना पड़े। जो फुटवियर हाथों से बंद करने पड़ते हैं उनसे भी दूर रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पार्टी - फोटो : instagram/sonamkapoor
ऊपर से कैरी करें श्रग या ब्लेजर

अगर आप चाहें तो ड्रेस के साथ श्रग कैरी कर सकती हैं। ये देखने में भी काफी स्टाइलिश लगता है। इसके साथ ही आप बैकलेस ड्रेस भी पहन सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें