फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: बड़े काम की होती हैं ईयररिंग्स, ये हैक आएंगे आपके काम

Fri, 14 Jan 2022 12:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
earings - फोटो : instagram
बिना ज्वैलरी के महिलाओं का श्रंगार अधूरा हैं। वहीं ज्वैलरी में कानों में पहनने वाले आभूषण का और भी ज्यादा योगदान होता है। इसे पहन महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। आजकल कई डिजाइन के ईयररिंग्स आते हैं। जिसे महिलाएं हर तरह के कपड़ों के साथ मैच कर पहनना पसंद करती हैं। कैजु्अल आउटफिट के साथ जहां चंकी-फंकी हल्के फुल्के ईयररिंग्स अच्छे लगते हैं तो वहीं फॉर्मल्स के लिए स्टड का अपना क्रेज है। वहीं बात जब किसी वेडिंग पार्टी की आए तो कानों में लहराते बड़े झुमके शानदार लगते हैं। इन ईयररिंग्स से जुड़े कुछ हैक्स जरूर आपको पता होने चाहिए। जिससे कि इन्हें पहनना आसान हो जाए। तो चलिए जानें क्या है ईयररिंग्स से जुड़े हैक्स।
विज्ञापन

2 of 5
earings - फोटो : instagram
वेडिंग फंक्शन में अगर हैवी ईयररिंग्स पहनने का दिल है। लेकिन ये ईयररिंग्स कानों में टिक ही नहीं रही। तो ये ट्रिक जरूर काम आएगी। ईयररिंग को कानों में फंसाने के लिए कागज के टेप का इस्तेमाल करें। इन टेप के छोटे टुकड़े को कान के छेद के पिछले हिस्से पर लगाकर ईयररिंग्स को पहन लें। ये आपके कानों में आसानी से सेट हो जाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Brooch - फोटो : Bonhams
कई बार अच्छी और महंगी ईयररिंग्स खो जाती है। ईयररिंग्स तो हमेशा पेयर में ही अच्छी लगती है। ऐसे में अपनी पसंदीदा ईयररिंग्स को खो देना बहुत दुखी कर देता है। अगर आपकी ईयररिंग्स का एक जोड़ा खो गया है तो दूसरी ईयररिंग्स को फेंकने के बजाए कुर्ते या शर्ट में ब्रोच के तौर पर इस्तेमाल करें। यकीन मानिए ये बेहद खूबसूरत नजर आएगा। 

4 of 5
divyanka tripathi
ट्रेडिशन लुक में तैयार हो रही हैं और मांगटीका लगाने की इच्छा है तो परेशान ना हो। अपनी पसंदीदा ईयररिंग्स को मांगटीका बनाकर भी पहना जा सकता है। बस इस ईयररिंग्स को धागे में फंसाकर बालों में इस तरह से सेट करें कि धागा आसानी से छुप जाए। ईयररिंग्स का ऐसा इस्तेमाल देख हर कोई हैरान रह जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी
तो अगली बार किसी भी महंगी ईयररिंग्स को बेकार ना समझिएगा। ये कानों में पहनने के साथ ही ब्रोच से लेकर मांगटीका के तौर पर इस्तेमाल की जा सकती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें