फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion For Girls : अपनी छोटी सी कन्या को नवमी पूजा के लिए करना है तैयार तो इस नन्हीं बच्ची से लें फैशन टिप्स

Sat, 25 Mar 2023 01:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके घर में भी कोई छोटी बच्ची है, जिसे आप नवरात्रि के कन्या पूजन में पूजने वाली हैं तो अपनी छोटी सी कन्या को तैयार करने के लिए आप आरिया से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Aria Sakaria - फोटो : instagram
Fashion For Girls : टेलीविजन की इंडस्ट्री में कई ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के बल पर अलग मुकाम हासिल किया है। कई आर्टिस्ट तो अब अपने टेलेंट के चलते फिल्मों में आने लगे हैं। आज हम आपको एक ऐसी चाइल्ड आर्टिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जो क्यूटनेस के मामले में सबसे आगे हैं। लोग उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी क्यूटनेस के भी काफी दीवाने हैं।

हम बात कर रहे हैं गुम हैं किसी के प्यार में टीवी सीरियल की सवी यानि कि आरिया सकारिया की। आरिया अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। वो अक्सर एथनिक वियर में अपनी फोटोज शेयर करती हैं, जिसमें वो बेहद प्यारी दिखती हैं।

अगर आपके घर में भी कोई छोटी बच्ची है, जिसे आप नवरात्रि के कन्या पूजन में पूजने वाली हैं तो अपनी छोटी सी कन्या को तैयार करने के लिए आप आरिया से टिप्स ले सकती हैं। आरिया के सभी फैशन लुक्स बेहद कमाल के होते हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको आरिया के बेस्ट लुक दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Aria Sakaria - फोटो : instagram
रेड लहंगे में दिखेगी क्यूटनेस

अगर आप नवमी की पूजा के लिए अपनी बच्ची को तैयार करना चाहती हैं तो आरिया की तरह रेड कलर का लंहगा उसे पहना सकती हैं। हाथों में खनकती चूड़ियां उसके लुक को कंप्लीट करने में मदद करेंगी। 
विज्ञापन

3 of 7
Aria Sakaria - फोटो : instagram
व्हाइट सूट के साथ पहनाएं ऑरेंज दुपट्टा

अपनी बेटी को आप व्हाइट सूट के साथ ऑरेंज रंग का दुपट्टा कैरी करा सकती हैं। सूट पहनाते समय उसके बालों में एक अलग सी हेयर स्टाइल बनाना ना भूलें। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप अपनी बच्ची के गले में चेन डाल सकती हैं। 

4 of 7
Aria Sakaria - फोटो : instagram
व्हाइट लहंगे में प्यारा अंदाज

व्हाइट रंग के लहंगे और ब्लाउज में आपकी बेटी काफी प्यारी लग सकती है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उसके हाथों में घड़ी जरूर बांध दें। 
विज्ञापन

5 of 7
Aria Sakaria - फोटो : instagram
ऐसे पहनाएं पटियाला सूट

छोटी बच्चियों के ऊपर सलवार सूट काफी प्यारा लगता है। अपनी किसी पुरानी साड़ी से आप उसके लिए ऐसा सूट तैयार करा सकती हैं। इसके साथ उसे मोजरी पहनाएं। 
विज्ञापन

6 of 7
Aria Sakaria - फोटो : instagram
स्कर्ट-टॉप में दिखेंगी क्यूट

इस तरह की लांग स्कर्ट और टॉप में आपकी बेटी बेहद प्यारी दिखेगी। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उसके बालों में फूलों वाली एक्सेसरीज लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Aria Sakaria - फोटो : instagram
फ्रॉक पहनाकर बनाएं बेबी डॉल

अगर आपकी बच्ची को एथनिक वियर नहीं पसंद तो आप उसे इस तरीके की फ्रॉक पहना सकती हैं। ऐसी फ्रॉक बच्चियों पर काफी प्यारी लगती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें