फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha: डोरियों वाले कॉर्सेट टॉप को पहन सामंथा दे रहीं पोज, तारा सुतारिया ने इसे पहन दिखाया था ग्लैमर

Fri, 18 Mar 2022 01:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
tara sutaria, samantha - फोटो : instagram
सामंथा प्रभु साउथ के बाद अब हिंदी के दर्शकों पर अपना जादू चला रही हैं। एक के बाद एक उनका स्टाइलिश लुक हर किसा का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। पिछले दिनों अवॉर्ड शो में पहुंची सामंथा ने काफी बोल्ड आउटफिट कैरी किया था। वहीं एक बार फिर उनके ग्लैमरस लुक ने सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि सामंथा ने जिस आउटफिट के साथ लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है। उसे तारा सुतारिया भी बोल्ड लुक के लिए पहन चुकी हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
samantha - फोटो : instagram
इंस्टाग्राम पर एक्टिव सामंथा ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो सफेद रंग के आउटफिट में तैयार हैं। सामंथा ने लेटेस्ट तस्वीरों में सफेद रंग का कॉर्सेट टॉप पहना है। जिसकी बॉडी फिटिंग सामंथा की परफेक्ट स्लिम बॉडी फ्लांट कर रही है। वहीं दूसरी तरफ इस कॉर्सेट टॉप पर काले रंग की रिबन लगी है। जिसे सामंथा ने खुला ही छोड रखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
samantha - फोटो : instagram
वहीं इस प्लजिंग नेकलाइन और क्रॉप्ड एस्मेट्रिक हेमलाइन वाले कॉर्सेट टॉप के साथ सामंथा ने मैचिंग का सफेद ट्राउजर मैच किया है। जो कि वाइड लेग्स और हाई वेस्टलाइन वाला है। जिसके ऊपर काले रंग की पाइपिंग की गई है। 

4 of 5
सामंथा - फोटो : Instagram
सामंथा ने इस बोल्ड कॉर्सेट टॉप को क्रिस्टल इयररिंग्स के साथ मैच किया है। जिसमें शिमरी टच है। वहीं मेसी लो पोनीटेल और मिनिमम मेकअप के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक, मस्कारा और ब्लश चिक्स पूरे लुक में ग्लैमर ऐड करने के लिए काफी दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tara sutaria - फोटो : instagram
दूसरी तरफ सामंथा से पहले इस आउटफिट को पहन तारा सुतारिया का भी बोल्ड अंदाज सामने आया था।तारा ने ये आउटफिट फिल्म तड़प के प्रमोशन के दौरान पहना था।  तारा ने भी इस कॉर्सेट टॉप को मिनिमम एक्सेसरीज के साथ मैच किया था। हालांकि वो इस लुक को अपने कर्ली बालों से और भी ज्यादा खूबसूरत लुक दे रही थीं। जबकि ब्लैक हील वाले बूट्स के साथ जॉगर्स पैंट इस लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए काफी दिख रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें