फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy : लाखों का बैग लेकर एयरपोर्ट पहुंची मौनी रॉय, कीमत जानकर होगी हैरानी

Thu, 11 May 2023 03:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में मौनी रॉय को पति सूरज नांबियार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां उन्होंने अपने कूल लुक के साथ लाखों का बैग कैरी किया था। 
विज्ञापन
1 of 5
Mouni Roy - फोटो : instagram
Mouni Roy : एक्ट्रेस मौनी रॉय टीवी जगत का काफी जान-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने टेलेंट के दम पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसे पाना हर किसी का सपना होता है। एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत के दम पर ही टीवी सीरियलों से लेकर फिल्मों तक का सफर तय किया है। मौनी जिस तरह अपनी एक्टिंग की वजह से घर-घर में पहचानी जाती हैं, ठीक उसी तरह उनके फैशन सेंस की भी काफी चर्चा होती है। एक्ट्रेस का हर लुक काफी अलग और शानदार होता है। चाहे वो किसी डेट नाइट पर जाएं या फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट हों, हर जगह अपने लुक्स से वो लोगों का दिल जीत ही लेती हैं।

हाल ही में उन्हें एक बार फिर से अपने पति के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उनका लुक काफी कूल लग रहा था। इस लुक में लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान एक्ट्रेस के बैग ने अपनी तरफ खींचा। दरअसल, एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस लाखों का बैग लेकर आईं थीं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Mouni Roy - फोटो : instagram
पति के साथ हुईं स्पॉट

बता दें कि, मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी रचाई थी। दोनों साल 2017 से रिलेशनशिप में थे। ये कपल अक्सर एक साथ देखा जाता है। दोनों के बीच की ट्यूनिंग लोगों को काफी पसंद है। हाल ही में एक बार फिर से इस कपल को एयरपोर्ट पर देखा गया। 
विज्ञापन

3 of 5
Mouni Roy - फोटो : instagram
कूल दिखा अंदाज

इस दौरान एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने वाइट कलर की जिस क्रॉप स्वेट शर्ट को पहना था, उस पर ब्लू कलर के लेटर प्रिंट्स थे। इसके अलावा मौनी के जॉगर्स पर एक तरफ मैचिंग ब्लू लेटर प्रिंट दिख रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने व्हाइट रंग के शूज पहने थे। 

4 of 5
Mouni Roy - फोटो : instagram
सूरज भी लग रहे थे स्मार्ट

वहीं अगर एक्ट्रेस के पति सूरज की बात करें तो उन्होंने व्हाइट-शर्ट के साथ ब्लैक जॉगर्स पहने थे। इस लुक में वो बेहद स्मार्ट लग रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mouni Roy - फोटो : instagram
बैग ने खींचा ध्यान
 

एक्ट्रेस के इस लुक में सबसे खास उनका लग्जरी ब्रांड का बैग था। ये बैग मौनी ने Christian Dior से पिक किया था। बैग पर ब्लू वाटरप्रूफ प्रिंट के साथ कंपनी का लोगो दिख रहा था। इस ट्रैवल बैगपैक की कीमत ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार 3,03,535.79 रुपये है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें