फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips : अगर छिपाना है अपना मोटापा तो पहनना शुरू करें इन रंगों के कपड़े

Sat, 01 Apr 2023 10:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसे फॉलो करके आप भी अपना मोटापा छिपा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
fat - फोटो : istock
Fashion Tips : आज के समय में मोटापा किसे ही अच्छा लगता है। स्लिम लगने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। अपने मोटापे से परेशान लोग जिम जाते हैं, योगा करते हैं और कई लोग तो डाइटिंग भी करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आज के वक्त में हर कोई स्टाइलिश दिखना चाहता है। खासतौर पर महिलाएं स्टाइलिश दिखने के लिए कई तरह के ऐसे आउटफिट ट्राई करती हैं, जिसमें वो स्लिम दिखें।

मोटापे के परेशान महिलाएं अक्सर इस डाउट में रहती हैं कि वो क्या पहनें, जिसमें पतली लगें। अगर आप भी इसी सोच से परेशान हैं तो आपकी इस परेशानी का हल हम आपको बता रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसे फॉलो करके आप भी अपना मोटापा छिपा सकते हैं। इन फैशन टिप्स को अपनाकर आप भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
fat
मोनोक्रोमॅटिक शेड है काफी बेस्ट

अगर आपका भी वजन काफी ज्यादा है तो आप मोनोक्रोमॅटिक शेड के कपड़ों का चयन कर सकती हैं। ऐसे रंगों को पहन कर आप पतली भी लगेंगी और साथ में इसे पहनने से आपकी हाइट भी ज्यादा लगेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Fat Girls - फोटो : Social Media
काले रंग में दिखेंगी पतली

ऐसा माना जाता है कि ब्लैक रंग पहन कर लोग पतले दिखाई देते हैं। अगर आप भी अपना मोटापा छिपाना चाहते हैं तो काले कपड़े आपके लिए बेस्ट हैं। ब्लैक रंग के अलावा अन्य गहरे रंग जैसे बैंगनी, गहरा भूरा, गुलाबी, लाल और नीला भी आप ट्राई कर सकते हैं। 

4 of 5
Fat Girls
पहन सकते हैं मल्टीकलर आउटफिट

अगर आपको भी कलरफुल कपड़े पहनने का काफी शौक है तो आप मल्टीकलर आउटफिट पहन सकते हैं। इसके साथ ही लाइट और डार्क कलर का कॉम्बिनेशन भी आपको स्लिम दिखने में मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
white TShirt - फोटो : instagram
इन रंगों से बनाएं दूरी

अगर आपका वजन ज्यादा है तो आपको सफेद और खाकी रंग से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इन्हें पहन कर आपका वजन ज्यादा दिखेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें