Kiara Advani : 6 फरवरी को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनकी शादी राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हो रही हैं। आज से ही उनकी शादी की रस्में शुरू हो रही हैं। ऐसी खबर सामने आ रही है कि आज कियारा और सिद्धार्थ की मेंहदी की रस्म होगी। इस शादी में दोनों के परिवार के अलावा बेहद ही खास लोग शामिल होंगे।
इस शादी का लंबे समय से फैंस को इंतजार था। अब हर कोई शादी की फोटोज सामने आने का इंतजार कर रहा है। लोग दोनों के वेडिंग लुक के बारे में जानना चाहते हैं। सबसे ज्यादा इंतजार लोगों को है कियारा के वेडिंग लुक को देखने का।
कियारा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जोकि अपने लुक्स की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। ना सिर्फ वेस्टर्न ड्रेस में बल्कि एथनिक वियर में उनका अंदाज देखने लायक होता है। इसी के चलते आज हम आपको कियारा के ऐसे कुछ एथनिक आउटफिट्स दिखाएंगे, जिनमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। इन आउटफिट्स में वो बेहद स्टाइलिश लग रही थीं।