Wedding Look : आज-कल परिणीति चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहीं हैं। खबरों की मानें तो वो जल्द ही राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। परिणीति अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। उन्हें फिल्म जगत की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में शामिल किया गया है। अगर एक्ट्रेस के लुक्स की बात करें तो उनके एथनिक लुक्स काफी कमाल के होते हैं। परिणीति चोपड़ा के एथनिक लुक्स काफी एलिगेंट भी होते हैं।
सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वालीं परिणीति आए दिन अपनी फोटोज शेयर करती हैं, जिन पर लोग काफी प्यार लुटाते हैं। शादी की खबरों के बीच अब एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक काफी वायरल हो रहा है। आज हम आपको एक्ट्रेस के वायरल ब्राइडल लुक के अलावा कुछ ऐसे लुक्स भी दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी टिप्स ले सकती हैं। आइए देर ना करते हुए परिणीति के बेस्ट आउटफिट आपको दिखाते हैं।