फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut : साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखती हैं कंगना रनौत, आप भी देखें फोटोज

Mon, 27 Feb 2023 03:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हम आपको कंगना के कुछ ऐसे साड़ी लुक्स दिखाएंगे, जिसे देखकर आप भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखती हैं कंगना रनौत - फोटो : instagram
Kangana Ranaut : फिल्म जगत में अपनी एक्टिंग से साथ-साथ अपनी बेबाकी की वजह से मशहूर कंगना रनौत किसी पहचान की मोहताज नहीं है। किसी भी मामले में बोलने से वो कभी पीछे नहीं हटतीं। कंगना मूल रूप से हिमाचल की रहने वाली हैं। वो हमेशा ही भारतीय संस्कृति के बारे में बात करती हैं। वो लोगों को भी सलाह देती हैं कि, हमेशा अपने देश के कल्चर को आगे बढ़ाना चाहिए। यही वजह है कि आए दिन कंगना साड़ी पहने दिखाई देती हैं। उनके साड़ी लुक सबसे हट के और सबसे बेस्ट होते हैं।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कंगना आए दिन अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। लोगों को वैसे तो उनका हर लुक पसंद आता है, पर अगर बात करें उनके साड़ी लुक की तो इसमें वो बेहद ही खूबसूरत दिखती हैं। आज हम आपको कंगना के कुछ ऐसे साड़ी लुक्स दिखाएंगे, जिसे देखकर आप भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
फ्रिल साड़ी में कंगना का अलग अंदाज - फोटो : instagram
फ्रिल साड़ी में कंगना का अलग अंदाज 

कुछ समय पहले पेस्टल कलर की फ्रिल वाली साड़ी में कंगना ने अपनी फोटोज शेयर की थीं। जिसमें वो बेहद प्यारी लग रहीं थीं। इन तस्वीरों में उनका हेयर स्टाइल काफी अनोखा थो, जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। 
विज्ञापन

3 of 7
येलो साड़ी में कंगना का एयरपोर्ट लुक - फोटो : instagram
येलो साड़ी में कंगना का एयरपोर्ट लुक

एक बार एयरपोर्ट पर कंगना को पीले रंग की साड़ी में देखा गया था। ये साड़ी देखने में तो बेहद सिंपल थी, पर इसे कंगना ने बेहद स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया था। 

4 of 7
बनारसी साड़ी में कंगना का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
बनारसी साड़ी में कंगना का खूबसूरत अंदाज

ऑरेंज रंग की बनारसी साड़ी में कंगना का लुक बेहद खूबसूरत था। इसके साथ उन्होंने वी नेक का ब्लाउज पहना था। गले में चोकर और बालों में गजरा उनके लुक को बेहद प्यारा दिखा रहा था। 
विज्ञापन

5 of 7
हरे रंग की साड़ी में एक्ट्रेस - फोटो : instagram
हरे रंग की साड़ी में एक्ट्रेस

खुले पल्लु के साथ कंगना का ये साड़ी लुक बेहद प्यारा था। इन फोटोज में कंगना की हेयर स्टाइल ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। 
विज्ञापन

6 of 7
पेस्टल रंग की साड़ी में कंगना - फोटो : instagram
पेस्टल रंग की साड़ी में कंगना 

गले में चोकर और कानों में ईयररिंग के साथ कंगना का ये लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने मेसी बन बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फुल स्लीव ब्लाउज के साथ कंगना ने पहनी साड़ी - फोटो : instagram
फुल स्लीव ब्लाउज के साथ कंगना ने पहनी साड़ी

जब कंगना ने फ्लोरल प्रिंट के फुल स्लीव ब्लाउज के साथ ब्राउन रंग की साड़ी पहनी तो उनका ये लुक लोगों को काफी पसंद आया। इस लुक के साथ उन्होंने हैवी झुमके पहने थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें