Mrunal Thakur : रमजान का पाक महीने को खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। पूरे रमजान भर लोगों ने रोजे रखकर अल्लाह की इबादत की है। इस पाक महीने खत्म होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद को खुशियों का त्योहार कहा जाता है। इस दिन लोग मिठाईयां खाते हैं, तरह-तरह के पकवान घर में बनाते हैं। इसके साथ ही इस दिन एक-दूसरे के घर जाकर बधाई देने का भी रिवाज होता है। ऐसे में नए-नए कपड़े भी खरीदे जाते हैं।
लड़के को साधारण से कुर्ते और पजामे पहन लेते हैं, पर लड़कियों के लिए अपने आउटफिट का चयन करना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप ईद पर तैयार हो सकती हैं। एक्ट्रेस से आप आउटफिट के साथ-साथ मेकअप के टिप्स भी ले सकती हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको एक्ट्रेस के बेस्ट एथनिक लुक्स दिखाते हैं।