फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupali Ganguly : हमेशा साड़ी में दिखने वाली अनुपमा हर लुक में दिखती हैं गजब, देखकर नजरें हटाना होगा मुश्किल

Fri, 31 Mar 2023 05:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपने देसी लुक की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली रुपाली का हर लुक काफी कमाल का होता है।
विज्ञापन
1 of 7
Rupali Ganguly - फोटो : instagram
Rupali Ganguly : टेलीविजन के बहुचर्चित शो अनुपमा से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। टीवी में जिस कदर उन्होंने अपना किरदार निभाया है, उसी की वजह से आज उनकी छवि एक आर्दश बहु, बेटी, मां और पत्नी की बन गई है। सीरियल में तो उनका लुक शुरुआत से एक ही जैसा है। स्क्रीन पर वो हमेशा साड़ी पहन कर बालों में चोटी बनाकर रहती हैं। सभी अवॉर्ड शोज में भी एक्ट्रेस को हमेशा साड़ी पहने ही देखा जाता है।

अपने देसी लुक की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली रुपाली का हर लुक काफी कमाल का होता है। ना सिर्फ एथनिक वियर, बल्कि उनका वेस्टर्न लुक और इंडो वेस्टर्न लुक में भी कमाल का होता है। आज के लेख में हम आपको रुपाली के ऐसे-ऐसे लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में ना आप जानते होंगे और ना ही शायद आपने कभी उनका ये अवतार देखा होगा। 
विज्ञापन

2 of 7
Rupali Ganguly - फोटो : instagram
एक्ट्रेस का रेट्रो लुक 

हमेशा साड़ी पहन कर रहने वाली रुपाली गागुंली का ये रेट्रो लुक बेहद कमाल का था। इस लुक से टिप्स लेकर आप भी उन्हीं की तरह स्टाइलिश दिख सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Rupali Ganguly - फोटो : instagram
कलरफुल शर्ट में अलग अंंदाज

एक्ट्रेस ने जब इस कलरफुल शर्ट में फोटोज शेयर कीं तो लोगों ने उनका ये लुक काफी पसंद किया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों में हाफ बन बनाया था। 

4 of 7
Rupali Ganguly - फोटो : instagram
एक्ट्रेस का फॉर्मल लुक

पीले रंग के ब्लेजर में एक्ट्रेस का ये फॉर्मल लुक भी बेहद कमाल का था। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों को स्लीक स्टाइल से मैनेज किया है। 
विज्ञापन

5 of 7
Rupali Ganguly - फोटो : instagram
येलो स्लिट कुर्ती में कूल अंदाज

रुपाली का ये अंदाज काफी प्यारा है। पीले रंग की स्लिट वाली कुर्ती के साथ उन्होंने जींस पहनी है। बालों में हल्के कर्ल उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Rupali Ganguly - फोटो : instagram
वन शोल्डर ड्रेस में एक्ट्रेस 

एक्ट्रेस का ये लुुक काफी ग्लैमरस है। इस लुक में उन्होंने शिमर वाली ड्रेस पहनी है। वन शोल्डर वाली इस ड्रेस में वो बेहद प्यारी लग रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Rupali Ganguly - फोटो : instagram
ग्रीन काफ्तान में दिखाया शरारती अंदाज

रुपाली असल लाइफ में काफी स्टाइलिश हैं। उन्होंने ग्रीन रंग के काफ्तान में जब अपनी फोटो शेयर की तो लोगों ने उनके इस लुक को बेहद पसंद किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें