Tina Dabi : 2015 बैच में टॉप करने वालीं आईएएस टीना डाबी आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने ये सफलता हासिल की है। ना सिर्फ अपने काम की वजह से बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी वो सुर्खियों में रहती हैं। टीना डाबी ने कुछ समय पहले ही आईएएस प्रदीप गावंडे से शादी की थी। दोनों अफसरों ने अपनी सगाई की घोषणा अपने सोशल मीडिया पेज के माध्यम से की थी। इस वक्त टीना राजस्थान के जैसलमेर में डीएम के पद पर तैनात हैं। अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहने के साथ-साथ वो अपने लुक्स की वजह से भी काफी तारीफें बटोरती हैं।
दरअसल, टीना खूबसूरत के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश भी हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वो अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती हैं, जिन्हें लोग बेहद पसंद करते हैं। उनके सभी लुक्स काफी एलिगेंट होते हैं। अगर आप चाहें तो आप भी उनके लुक से टिप्स लेकर तारीफ बटोर सकती हैं। आज के लेख में हम आपको आईएएस टीना के बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं।