फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion : रात की पार्टी में पहनें इस रंग के परिधान, महफिल में सबसे आकर्षक दिखेंगी आप

Fri, 27 Jan 2023 12:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको ऐसे रंगों के बारे में बताएंगे उनको पहन कर आप रात की पार्टी में भी अपना जलवा बिखेर सकती हैं। इन कलरों में फोटोज भी काफी अच्छे आते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
रात की पार्टी में पहनें इस रंग के परिधान - फोटो : istock
Fashion : आज-कल पार्टियों का सीजन चल रहा है। कहीं शादी से पहले होने वाली बैचलर पार्टी हो रही है तो कहीं कॉकटेल पार्टी। क्लब में भी नए साल की शुरूआत से लगातार पार्टियां हो रही हैं। आगे आने वाले कुछ समय में अब वैलेंटाइन वीक भी शुरू हो जाएगा। जब हर रोज पार्टियां होती हैं। ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी होती है कि, रात में होने वाली इन पार्टियों में कपड़े किस रंग के पहने जाएं। जिसमें फोटोज भी अच्छी आएं और साथ में हॉट अवतार भी दिखे।

अगर आप भी इस सोच में हैं तो आपकी इस परेशानी का समाधान हमारे पास है। आज हम आपको ऐसे रंगों के बारे में बताएंगे उनको पहन कर आप रात की पार्टी में भी अपना जलवा बिखेर सकती हैं। इन कलरों में फोटोज भी काफी अच्छे आते हैं। बस इनके साथ कपड़ों के रंगों के हिसाब से मेकअप करें। ताकि आपका लुक कंप्लीट हो सके। 
विज्ञापन

2 of 6
ब्लैक रंग है सबसे बेस्ट - फोटो : istock
ब्लैक रंग है सबसे बेस्ट

अगर आप रात की पार्टी के लिए कपड़े तलाश रही हैं तो ब्लैक एक ऐसा रंग है जिसे पहन कर आप पतली भी लगेंगी और हॉट भी। ब्लैक ड्रेस तकरीबन सभी के पास होती भी है। इसे आप पार्टी में हाई हील्स के साथ कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
रेड कलर - फोटो : istock
रेड कलर 

लाल एक ऐसा रंग है जिसे आप दिन से लेकर रात की पार्टी तक में पहन सकती हैं। लाल रंग की ड्रेस पहनते वक्त मेकअप का खास ध्यान रखें। इसके साथ रेड लिप्स्टिक काफी अच्छी लगेगी। 

4 of 6
गोल्डन ड्रेस - फोटो : instagram
गोल्डन ड्रेस

रात की पार्टियों के लिए गोल्डन रंग काफी बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ बोल्ड मेकअप आपके लुक को कंप्लीट करेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
वेल्वेट फेब्रिक में ग्रीन ड्रेस - फोटो : istock
वेल्वेट फेब्रिक में ग्रीन ड्रेस 

अगर आप वेल्वेट कपड़ा पहनना पसंद करती हैं तो इसी कपड़े की ग्रीन रंग की ड्रेस पहन सकती हैं। इसके साथ आपके खुले बाल काफी अच्छे लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिल्वर ड्रेस - फोटो : istock
सिल्वर ड्रेस

सिल्वर रंग की ड्रेस के साथ अगर आप डार्क मेकअप करेंगी तो ये आपके लुक को कंप्लीट करेगा। इसमें आपकी फोटोज भी काफी अच्छी आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें