Fashion Tips and Tricks: ऐसी कोई महिला नहीं होगी, जो चाहती हो कि तैयार होने के बाद उनका लुक खराब दिखे। अपने लुक को सबसे बेस्ट बनाने के लिए महिलाएं बॉलीवुड से लेकर हर टॉप अभिनेत्री के लुक्स देखती हैं। पर, कई बार एक छोटी सी गलती उनकी मेहनत पर पानी डाल देती है।
ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में हर महिला को पता होना चाहिए। ये हैक्स लुक को सुधारने से लेकर स्टाइलिश बनाने तक में आपकी मदद करेंगे। इसके लिए आपको कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए आपको भी इन सिंपल हैक्स के बारे में बताते हैं, ताकि आप दिखें सबसे अलग और स्मार्ट......
विज्ञापन
2 of 7
टी शर्ट को बनाएं क्रॉप टॉप
- फोटो : Adobe stock
1. टी शर्ट को बनाएं क्रॉप टॉप
यदि आप किसी टीशर्ट को पहन-पहन कर बोर हो गई हैं तो बिना सोचे उससे क्रॉप टॉप तैयार कर लें। इसके लिए आपको टी शर्ट को काटने की जरूरत नहीं है। बल्कि इसके लिए सिर्फ अपनी लंबी टी-शर्ट को सामने से थोड़ा अंदर मोड़ें और पीछे से नॉट बांधें। आप इसका उल्टा भी कर सकते हैं, यानी कि पीछे से टीशर्ट को इन करके आगे से गांठ बांध लें।
विज्ञापन
3 of 7
जींस टाइट हो गई है तो क्या करें
- फोटो : Adobe stock
2. जींस टाइट हो गई है तो क्या करें
यदि आपकी जींस टाइट हो गई है और उसका बटन बंद नहीं हो रहा है तो एक रबड़ बैंड को बटन पर लपेटें और फिर उसे बटन से बटनहोल में घुमाकर वापस बटन पर लपेट दें। इसके बाद आपको बटन बंद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
4 of 7
डीपनेक या बैकलेस में कैसे इनरवियर पहनें ?
- फोटो : Adobe stock
3. डीपनेक या बैकलेस में कैसे इनरवियर पहनें ?
एथनिक से लेकर वेस्टर्न ड्रेस तक में अब बैकलेस और डीपनेक आउटफिट आने लगे हैं। ऐसे में इसके साथ सही इनरवियर पहनना जरूरी है। यदि आप गलत इनरवियर पहनेंगी तो ये बाहर से दिखेंगे, जिससे आप खुद असहज हो सकते हैं। ऐसे में साधारण इनरवियर की जगह स्टिक-ऑन टेप या निपल पैच का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
5 of 7
ओवरसाइज़ कपड़े को ऐसे करें स्टाइल
- फोटो : AdobeStock
4. ओवरसाइज़ कपड़े को ऐसे करें स्टाइल
अक्सर हम ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन भी ऐसे कपड़े खरीद लेते हैं, जो साइज में बड़े होते हैं। ऐसे आउटफिट्स को आप बेल्ट के साथ स्टाइल कर सकते हैं। किसी भी ओवरसाइज आउटफिट को कमर पर बेल्ट डालकर पहनें। इससे आपको फिगर हगिंग लुक मिलेगा और ये देखने में स्टाइलिश भी लगेगा।
विज्ञापन
6 of 7
हील्स पहननी है तो ये करें
- फोटो : instagram
5. हील्स पहननी है तो ये करें
हील्स से लुक काफी अच्छा दिखता है, पर इसे पहनने से पैरों में दर्द होने लगता है। ऐसे में जब भी हील्स पहनें तो फ्रंट में थोड़ी सी बबल रैप या सिलिकॉन जेल पैड रखें। दर्द और फिसलन दोनों से राहत मिलेगी।
पसीने आता है तो ये ट्रिक आएगी काम
- फोटो : Adobe stock
6. पसीने आता है तो ये ट्रिक आएगी काम
अगर आपको काफी ज्यादा पसीना आता है तो अपने पास हमेशा स्वेटिंग पैड्स रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार कुछ कपड़ों में पसीना आसानी से नजर आने लगता है, जिससे महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे मौकों पर ये स्वेटिंग पैड्स पसीने को खुद से ही सोख लेते हैं।