Ananya Panday : पिछले चार सालों में बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनन्या पांडे भले ही कुछ ही फिल्मों में नजर आई है, लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से डेब्यू करने वाली अनन्या खाली पीली, पति पत्नी और वो, गहराइयां और लाइगर जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं। जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था। अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो लोगों को अपने लुक्स से प्रभावित करती रहती हैं। चाहे डिनर डेट हो या फिर कोई इवेंट अनन्या अपने लुक से लोगों को इंप्रेस करने में पीछे नहीं रहतीं।
हाल ही में एक्ट्रेस एक इवेंट में शामिल हुईं थीं। जहां उन्होंने अपने आउटफिट से तो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा ही, साथ ही में उनके छोटे से पर्स ने लोगों को काफी अट्रेक्ट किया। दरअसल, ये पर्स कोई आम पर्स नहीं था। इसकी कीमत में आप आसानी से एक कार तक खरीद सकते हैं। आइए आपको भी इस पर्स की खासियत बताते हैं।